Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 15 जुलाई दिन मंगलवार है. आज मंगला गौरी का व्रत रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी लेकिन जल्दबाज़ी से बचें. घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी. कोई यात्रा टालना बेहतर रहेगा.
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी. दफ्तर में सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
आज का दिन निर्णयों में स्पष्टता लाएगा. मन में नए विचार आएंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. व्यापार में नये अनुबंध लाभदायक सिद्ध होंगे. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. पुराने मित्र से भेंट हो सकती है.
भावनाओं में बहने से बचें. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. मां का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है. कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. मन कुछ समय के लिए आध्यात्म की ओर झुक सकता है.
दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. आज बड़े निर्णय लेने में सफल रहेंगे. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रेमीजन के साथ संबंध मजबूत होंगे. व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है. मां पार्वती की कृपा बरसेगी.
ध्यान और एकाग्रता में कमी हो सकती है. कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखने से लाभ होगा. खर्चों में बढ़ोत्तरी संभव है. विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. नई साझेदारियों की संभावना है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी.
कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन उसका फल भी मिलेगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे, सतर्कता आवश्यक है. स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है. प्रेम-संबंधों में गलतफहमी से बचें.
भाग्य का सितारा बुलंदी पर रहेगा. शिक्षा, प्रतियोगिता और विदेश यात्रा के मामलों में लाभ होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा.
मन स्थिर नहीं रहेगा, चिंता और असंतोष बना रहेगा. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है. कर्ज लेने-देने से बचें. जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक रहेगा. पुरानी बीमारियां फिर उभर सकती हैं, सतर्क रहें.
दिन शुभ है, आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. पुराने मित्र से मुलाकात से प्रसन्नता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है.
मानसिक शांति बनी रहेगी. घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…