देश

30 अप्रैल से महंगा होगा मदर डेयरी का दूध, प्रति लीटर 2 रुपये तक बढ़ेगा दाम

Mother Dairy Milk Price Hike: देश की प्रमुख दूध आपूर्ति कंपनी मदर डेयरी ने 30 अप्रैल 2025 से अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की घोषणा की है. कंपनी ने इसकी वजह दूध की खरीद लागत में तेज बढ़ोतरी को बताया है, जो हाल के महीनों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है.

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मूल्य वृद्धि अनिवार्य हो गई थी क्योंकि गर्मी की जल्दी शुरुआत और लू जैसे हालातों के चलते दूध उत्पादन में गिरावट आई है, जिससे खरीद मूल्य पर असर पड़ा है.

उन्होंने कहा, “गर्मी के असामान्य मौसम और दूध उत्पादन पर बढ़ते दबाव की वजह से किसानों से दूध की खरीद लागत में लगातार इजाफा हो रहा है. कंपनी ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.”

नई दरें 30 अप्रैल 2025 से लागू होंगी और दिल्ली-एनसीआर समेत उन सभी शहरों में लागू होंगी जहां मदर डेयरी अपने उत्पादों की सप्लाई करती है. गौरतलब है कि मदर डेयरी हर दिन दिल्ली और एनसीआर में लगभग 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है, और इस वृद्धि का असर लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

58 seconds ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

6 minutes ago

तीन दिन में तीसरी बार हिली पनामा की धरती, 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से मचा हड़कंप, देश में इमरजेंसी घोषित

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार…

31 minutes ago

आम्रपाली ने नेशनल टीवी पर खोला निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज़, कहा- “उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…”

बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…

46 minutes ago