Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

30 अप्रैल से महंगा होगा मदर डेयरी का दूध, प्रति लीटर 2 रुपये तक बढ़ेगा दाम

मदर डेयरी ने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 30 अप्रैल 2025 से लागू होगी. यह फैसला दूध की खरीद लागत में 4–5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के चलते लिया गया है.

mother dairy milk price hike

मदर डेयरी ने एनसीआर में उपभोक्ताओं को दिया झटका

Mother Dairy Milk Price Hike: देश की प्रमुख दूध आपूर्ति कंपनी मदर डेयरी ने 30 अप्रैल 2025 से अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की घोषणा की है. कंपनी ने इसकी वजह दूध की खरीद लागत में तेज बढ़ोतरी को बताया है, जो हाल के महीनों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है.

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मूल्य वृद्धि अनिवार्य हो गई थी क्योंकि गर्मी की जल्दी शुरुआत और लू जैसे हालातों के चलते दूध उत्पादन में गिरावट आई है, जिससे खरीद मूल्य पर असर पड़ा है.

उन्होंने कहा, “गर्मी के असामान्य मौसम और दूध उत्पादन पर बढ़ते दबाव की वजह से किसानों से दूध की खरीद लागत में लगातार इजाफा हो रहा है. कंपनी ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.”

नई दरें 30 अप्रैल 2025 से लागू होंगी और दिल्ली-एनसीआर समेत उन सभी शहरों में लागू होंगी जहां मदर डेयरी अपने उत्पादों की सप्लाई करती है. गौरतलब है कि मदर डेयरी हर दिन दिल्ली और एनसीआर में लगभग 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है, और इस वृद्धि का असर लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest