आरोपियों के घर पर चला बुल्डोजर
मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और बर्बरता के दो आरोपियों के घरों को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. किशोरी के साथ बीते गुरुवार को मैहर कस्बे में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
जानकारी के मुताबिक, किशोरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग लड़की से बलात्कार और बर्बरता के आरोपियों की पहचान रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ोलिया के रूप में की गई है. पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओपी) लोकेश डाबर ने कहा कि घटना के बाद मैहर नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के परिजनों को नोटिस जारी कर उनकी जमीन और इमारतों से संबंधित दस्तावेज मांगे थे.
दस्तावेज मिलने के बाद जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि दोनों आरोपियों के घर अवैध थे. उन्होंने बताया कि अतुल का घर नजूल भूमि (गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सरकारी भूमि) पर बनाया गया था, जबकि रवींद्र के घर का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था. जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों के घरों को शनिवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- अरे गजब! ‘स्पेशल 26’ के अंदाज में डकैती, सरकारी अधिकारी से 36 लाख लूट ले गए पुलिस के भेष में आए चोर
पुलिस ने कहा कि मैहर शहर में एक प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे ट्रस्ट के लिए काम करने वाले दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की को फुसलाया और उसे एक सूनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ हैवानियत की.
-भारत एक्सप्रेस
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…