यूटिलिटी

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, मात्र 20 रुपये में खा सकते हैं भर पेट खाना, जानें क्या हैं नई स्कीम

Indian Railway:इंजियन रेलवे आए दिन अपने यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराती रहती है. देश में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते रहते हैं. यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ा इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है ताकि सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके. इसी कड़ी में देशभर में भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने एक अच्छी खुशखबरी दी है. अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खाना खाने के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान नहीं करना होगा क्योंकि अब भारतीय रेलवे आपको बेहद ही सस्ते दाम पर खाना उपलब्ध कराएगा. भारतीय रेलवे ने एक खास स्कीम लॉन्च किया है. इस स्कीम के लॉन्च होने के बाद आप महज 20 रुपये खर्च करके पेट भर खाना खा सकेंगे. तो आइए जानते है क्या है रेलवे की नई स्कीम.

ये है रेलवे की नई स्कीम

भारतीय रेलवे इस खास स्कीम के अंतर्गत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 20 रुपये से लेकर 50 रुपये के पैकेट को उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. इन पैकेट में आपको पाव भाजी, पूड़ी सब्जी के अलावा कई दक्षिण भारतीय डिशेज भी खाने के लिए मिलेंगे. भारतीय रेलवे के इस फैसले से उन गरीब लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं.

पैकेट में यात्रियों को 350 ग्राम मिलेगा खाना

50 रुपये के खाने के पैकेट में यात्रियों को 350 ग्राम खाना मिलेगा. हालांकि, इस स्कीम को अभी 64 स्टेशनों पर ही शुरू किया गया है. गौरतलब बात है कि इसे अभी ट्रायल के रूप में शुरू किया जाएगा. उसके बाद देश के सभी स्टेशनों पर इस स्कीम को लागू कर दिया जाएगा.इस स्कीम का लाभ जनरल कोच में सफर करने वाले लोगों को मिलेगा. इसका कारण है कि सस्ती दरों पर मिलने वाले खाने का फूड स्टॉल जनरल बोगी के सामने ही लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:वरुण -जान्हवी की फिल्म ‘बवाल’ पर बवाल, इजरायली राजदूत ने जताई आपत्ति

10 मिनट के बाद आपका टिकट कैंसिल हो जाएगा

वहीं, रेलवे से जुड़ी दूसरी सबसे बड़ी खबर यह है कि स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के 10 मिनट के अंदर अगर आप अपनी रिजर्व सीट पर नहीं पहुंचते हैं, तो आपका टिकट कैंसिल किया जा सकता है. टीटीई आपका इंतजार नहीं करेगा और आपका टीकट कैंसिल करने के बाद उस सीट को किसी दूसरे यात्री को दे देगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Akansha

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

11 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

49 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago