Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP: नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुल्डोजर, दरिंदों ने पार कर दी थी हैवानियत की सारी हदें

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और बर्बरता के दो आरोपियों के घरों को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया.

आरोपियों के घर पर चला बुल्डोजर

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और बर्बरता के दो आरोपियों के घरों को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. किशोरी के साथ बीते गुरुवार को मैहर कस्बे में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

पीड़िता को अस्पताल में कराया गया है भर्ती

जानकारी के मुताबिक, किशोरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग लड़की से बलात्कार और बर्बरता के आरोपियों की पहचान रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ोलिया के रूप में की गई है. पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओपी) लोकेश डाबर ने कहा कि घटना के बाद मैहर नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के परिजनों को नोटिस जारी कर उनकी जमीन और इमारतों से संबंधित दस्तावेज मांगे थे.

अवैध तरीके से किया गया था मकानों का निर्माण

दस्तावेज मिलने के बाद जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि दोनों आरोपियों के घर अवैध थे. उन्होंने बताया कि अतुल का घर नजूल भूमि (गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सरकारी भूमि) पर बनाया गया था, जबकि रवींद्र के घर का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था. जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों के घरों को शनिवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- अरे गजब! ‘स्पेशल 26’ के अंदाज में डकैती, सरकारी अधिकारी से 36 लाख लूट ले गए पुलिस के भेष में आए चोर

बहला-फुसला कर सूनसान जगह ले जाकर की हैवानियत

पुलिस ने कहा कि मैहर शहर में एक प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे ट्रस्ट के लिए काम करने वाले दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की को फुसलाया और उसे एक सूनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ हैवानियत की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital