देश

मध्य प्रदेश में जानलेवा कफ सिरप, छिंदवाड़ा के बाद बैतूल में भी दो बच्चों की मौत

Coldrif Cough Syrup: मध्य प्रदेश में संदिग्ध कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल जिले से भी दो मासूमों की मौत की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चों की किडनी फेल होने से जान गई.

बताया जा रहा है कि दोनों को स्थानीय डॉक्टर प्रवीन सोनी ने Coldrif नामक कफ सिरप दी थी वही सिरप जिसने छिंदवाड़ा में भी तबाही मचाई थी. MP के छिंदवाड़ा में अब तक इस जहरीली सिरप से 14 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यव्यापी कार्रवाई तेज कर दी है.

छिंदवाड़ा में अब 8 बच्चे अब भी नागपुर में भर्ती

छिंदवाड़ा के एडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 14 बच्चों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है. प्रशासन ने सभी मृतकों के परिवार के लिए मुआवजा राशि देने की बात कही है और रकम सीधे खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है. फिलहाल, छिंदवाड़ा के 8 बच्चे नागपुर के अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत पर नजर रखने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है, जिसमें डॉक्टरों के साथ एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं.

राज्य सरकार ने संदिग्ध सिरप की सप्लाई और बनाने की जांच के लिए ड्रग कंट्रोलर की टीम और SIT गठित की है. साथ ही कोल्ड्रिफ कफ सिरप की तलाश में छापेमारी और जब्ती कर रही है. ताकि दवा की सप्लाई चेन और निर्माण प्रक्रिया की जांच की जा सके. एडीएम सिंह के अनुसार जांच पूरी होने तक सिरप से जुड़ी हर खेप पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

जबलपुर में सील हुआ गोदाम, कंपनी पर शिकंजा

जबलपुर में भी इस सिरप का बड़ा स्टॉक मिलने के बाद प्रशासन ने कातारिया फार्मास्युटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम को सील कर दिया गया है. नायब तहसीलदार आदर्श जैन ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि Coldrif कफ सिरप की सप्लाई इसी गोदाम से हुई थी. कलेक्टर और एसडीएम के निर्देश पर तत्काल स्टॉक सील कर दिया गया है.

ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीन पटेल ने बताया कि सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में इसे ‘सबस्टैंडर्ड’ पाया गया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अन्य जिलों में भी इस ब्रांड की सिरप की ट्रेसिंग और सैंपलिंग जारी है.

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- 48.6% डायथेनॉल मिला सिरप में

रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु की फैक्ट्री से आए Coldrif सिरप के सैंपल में 48.6% डायथेनॉल पाया गया है, जो कि एक प्रतिबंधित और अत्यंत खतरनाक केमिकल है.

राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि शुरुआती जांच में अन्य तीन दवाओं में कोई हानिकारक तत्व नहीं मिला था, लेकिन इस रिपोर्ट ने स्थिति पूरी तरह बदल दी. जैसे ही रिपोर्ट आई, पूरे मध्य प्रदेश में इस कफ सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया.

सरकार ने इस केस में कड़ा रुख अपनाया है, जिस डॉक्टर ने बच्चों को यह सिरप लिखी थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, तमिलनाडु की निर्माण इकाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: भाषा-भूषा, भजन-भोजन हमारा चाहिए! मोहन भागवत ने फिर दोहराया अखंड भारत का राग

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

37 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

47 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago