दुनिया

‘निशान मिटा दिया जाएगा’, हमास को डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी चेतावनी! बचने का दिया केवल एक रास्ता

Donald Trump warning to Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में पूर्ण शांति का संकल्प लिया है. 20 सूत्रीय समझौते पर उन्हें यकीन है लेकिन कहते हैं कि अगर हमास ने रोड़ा अटकाया तो उसका पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा. सीएनएन के सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हमास गाजा पर अपनी सत्ता और नियंत्रण छोड़ने से इनकार करता है, तो उसे “पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा.”

रविवार को प्रसारित साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि हमास शांति के लिए प्रतिबद्ध है या नहीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके सहयोगी बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में बमबारी बंद करने के पक्ष में हैं, तो ट्रंप ने कहा: हां.

क्या है ट्रंप की योजना?

डोनाल्ड ट्रंप की योजना के अनुसार, हमास को सभी 48 बंधकों को वापस करना होगा. इसमें से लगभग 20 के बारे में इजरायल का मानना ​​है कि वे अभी भी जीवित हैं. इसके बदले फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी, उसे सत्ता छोड़नी होगी और इसके साथ हथियार भी छोड़ने होंगे. इस प्रस्ताव पर नेतन्याहू ने हामी भर दी है.

तीन मुद्दों पर हमास राजी

हमास केवल तीन बिंदुओं पर सहमत हुआ है: सभी बंधकों की रिहाई, सत्ता का समर्पण और गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी. सूत्रों के मुताबिक, वह अन्य मुद्दों पर अपने मध्यस्थों के साथ बातचीत कर रहा है.

इजरायली हमलों से नुकसान

इस बीच इजरायली हमलों से हुए नुकसान को लेकर गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ा पेश किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 67,139 तक पहुंच गई है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि 7 अक्टूबर 2023 से गाजा पर इजरायली हमलों में 67,139 फिलिस्तीनी मारे गए और 169,583 अन्य घायल हुए हैं. मारे गए ज्यादातर लोग आम नागरिक हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: भाषा-भूषा, भजन-भोजन हमारा चाहिए! मोहन भागवत ने फिर दोहराया अखंड भारत का राग

पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा इलाज

मंत्रालय, जिसके आंकड़े संयुक्त राष्ट्र द्वारा आम तौर पर विश्वसनीय माने जाते हैं, ने कहा कि पिछले 24 घंटों में ही कम से कम 65 फिलिस्तीनी मारे गए और 153 अन्य घायल हुए हैं. टेलीग्राम पर अपनी पोस्ट में विभाग ने आगे कहा: कई पीड़ित अभी भी मलबे के नीचे और सड़कों पर हैं, क्योंकि एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल अब तक उन तक नहीं पहुंच पाए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

24 seconds ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

54 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago