देश

MP Elections 2023: ‘कांग्रेस के पास एमपी के विकास के लिए कोई विजन नहीं’, पीएम मोदी ने वोटर्स से की ये अपील

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वादों, दावों, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोप से रिझाने का बुधवार को अंतिम दिन है. बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 17 नवंबर को मतदान होना है. वहीं प्रचार के आखिरी दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पीएम मोदी ने राज्य के मतदाताओं से अपील की है.

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा. मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया. लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है.”

उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश की नारीशक्ति, इस चुनाव में आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है. जिस तरह महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है, उसी तरह महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है. आज की नई पीढ़ी, भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है. और इसलिए विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के दायित्व को निभाने के लिए हमारे नौजवान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: ‘छत्तीसगढ़िया…सबसे बढ़िया’, पीएम मोदी बोले- भाजपा ही राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार के शिकंजे से निकाल सकती है

प्रधानमंत्री ने कहा, “लोग का ये अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा ही बना सकती है. एमपी के लोग डबल इंजन की सरकार के लाभ को देख भी रहे हैं और इसकी जरूरत को समझते भी हैं. रैलियों में मैंने ये भी देखा कि एमपी के लोग कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति और नकारात्मकता से कितने ज्यादा नाराज हैं. कांग्रेस के पास एमपी के विकास के लिए कोई विजन नहीं है, कोई रोडमैप नहीं है. मेरा एमपी के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि विकसित एमपी के लिए, विकसित भारत के लिए, भाजपा को चुनें, कमल को चुनें.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

10 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

10 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

11 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

11 minutes ago