देश

MP Flyover Design Cancelled: भोपाल 90 डिग्री ब्रिज विवाद के बाद एक्शन में मोहन सरकार, 355 फ्लाईओवरों के डिजाइन खारिज

MP Flyover Design Cancelled: कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का 90 डिग्री ओवर ब्रिज काफी चर्चा में रहा. जिसके बाद राज्य के बाकी जगहों से भी इसी तरह के ब्रिज निर्माण की खबरें सामने आने लगी. ओवर ब्रिज की डिजाइन में लगातार मिल रही खामियों के बाद मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े होने लगे थे. जिसको देखते हुए अब मोहन यादव की सरकार ने सूबे में बनने वाले 355 फ्लाईओवर और आरओबी की डिजाइनों को रद्द कर दिया है.

सरकार की ओर से बताया गया है कि इन सभी फ्लाई ओवरों के डिजाइन की दोबारा से जांच होगी. जब इस जांच की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी. उसके बाद ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. फिलहाल सरकार ने सभी फ्लाई ओवरों का निर्माण कार्य रोक दिया है.

मध्य प्रदेश में बड़े पुल के चल रहे 250 प्रोजेक्ट

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग इस समय 250 बड़े पुलों के प्रोजेक्ट पर काम करा रहा है. वहीं 100 से ज्यादा रेलवे ओवर ब्रिजों पर भी काम चल रहा है. वहीं शहरों के बीच 5 एलिवेटेड कॉरिडोर का भी निर्माण हो रहा है. वहीं भोपाल रेलवे ओवर ब्रिज मामला मामने आने के बाद इनका निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है. सरकार ने इन सभी के डिजाइन को रद्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें- अब मल्टीप्लेक्स में 200 रुपये में देख सकते हैं फिल्म, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सरकार के द्वारा बताया गया है कि इन सभी फ्लाई ओवर और एलिवेटेड रोड की दोबारा से जांच होगी. जांच में सबकुछ सही मिलने पर फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी. फाइनल रिपोर्ट में सबकुछ सही मिलने पर ही इन प्रोजेक्ट्स को दोबारा से बनाने के आदेश दिए जाएंगे.

1000 करोड़ से ज्यादा के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट

प्रदेश में जिन प्रोजेक्ट्स की डिजाइनों को रद्द किया गया है उनमें कई प्रोजेक्ट्स 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं. सरकार के द्वारा बताया जा रहा है कि इन सभी प्रोजेक्ट्स के डिजाइन की दोबारा से जांच होगी. जिसके बाद ही दोबारा से काम शुरू किया जाएगा. सरकार की इस फैसले के बाद पूरे प्रदेश में जितने प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहे थे, उनके काम बंद कर दिये गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

9 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

27 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

51 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

1 hour ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago