देश

इंदौर पुलिस का ‘सुपरफास्ट’ एक्शन: CCTV ने खोला राज, चंद घंटों में चेन स्नेचर ढेर!

रिपोर्ट- जय व्यास


इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. गुरुवार (30 अप्रैल) दोपहर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर अन्य महिलाओं के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थीं, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की.

रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी. कुछ देर तक मौके का मुआयना करने के बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया. जैसे ही उन्हें मौका मिला, एक आरोपी ने झपट्टा मारकर चेन छीनी और तीनों बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग निकले. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.

सीसीटीवी फुटेज से मिली बड़ी सफलता

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और कुछ ही घंटों के भीतर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. द्वारकापुरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है.

चोरी की बाइक से की थी वारदात

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले एक बाइक चोरी की थी और उसी बाइक का इस्तेमाल चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए किया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले भी ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.


ये भी पढ़ें: सपा दफ्तर पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर! 250 मकान जद में, जानें मुगलसराय की सड़कों पर क्यों मची खलबली?


अन्य मामलों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि ये गिरोह पहले भी कई चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल रहा हो सकता है. पुलिस अन्य संभावित मामलों को भी खंगाल रही है, ताकि शहर में इस तरह की वारदातों पर लगाम लगाई जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago