देश

लॉ स्टूडेंट और राजनीतिक दल से जुड़ी युवती अर्चना का 13 दिन बाद यूपी से बरामदगी का पूरा सच

रिपोर्ट: अजय भटनागर, भोपाल


मध्य प्रदेश में 13 दिन से लापता हुई एक युवती को आखिर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बरामद किया. अर्चना तिवारी नाम की इस चर्चित युवती को ढूंढने के लिए 60 से 70 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने दिन रात एक कर दिया. इसके लिए पुलिस ने लगभग सैकड़ों सीसीटीवी देख डाले, तब जाकर अर्चना तिवारी सही सलामत उप्र के नेपाल बॉर्डर के पास लखीमपुर खीरी से बरामद हुई. पुलिस ने अर्चना तिवारी के लापता होने और उसके बरामद होने की आज विस्तृत जानकारी मीडिया को दी. जिसमे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है.

रेल एसपी ने मीडिया को दी जानकारी

रेल एसपी भोपाल राहुल लोढ़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कटनी के रहने वाली युवती अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर वकालत की प्रैक्टिस करते हुए सिविल जज की तैयारी कर रही थी. 7 अगस्त को अर्चना तिवारी रक्षाबंधन मनाने के लिए इंदौर ट्रेन से एसी कोच में अपने घर कटनी के लिए निकली. इसी दौरान भोपाल और नर्मदापुरम के बीच चलती ट्रेन से अर्चना लापता हो गई. अर्चना की सीट पर उसका सिर्फ बैग था, अर्चना लापता थी. अर्चना एक राजनीतिक दल से भी जुडी हुई थी.

सीसीटीवी फुटेज की जांच में आया सुराग

मामले में परिजनों ने जीआरपी को रिपोर्ट की. चूंकि मामला एक युवती के चलती ट्रेन से लापता होने का था और एक लॉ स्टूडेंट एवं राजनीतिक दल से जुड़ी होने का भी था. इसलिए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसे ढूंढना शुरू किया. जैसे-जैसे दिन बीत रहे थे, अनहोनी की आशंका गहराती जा रही थी. उस बीच पुलिस की कई टीम बनाई गई. भोपाल से लेकर नर्मदापुरम तक स्टेशनों के लगभग 600 से ज्यादा सीसीटीवी खोजे गए. पूरे रेल ट्रैक पर खोजबीन की गई. कई गोताखोर नर्मदा नदी में भी उतारे गए. मगर अर्चना का कही कोई पता नहीं चला.

अर्चना को खोजने के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था और अर्चना तिवारी मिसिंग मामला मप्र में काफी चर्चित हो गया था. इसी बीच पुलिस जांच में इंदौर में अर्चना के एक मित्र सारांश के बारे में पुलिस की जानकारी मिली. शुजालपुर का रहने वाला सारांश इंदौर में ड्रोन का स्टार्टअप शुरू कर रहा था. अर्चना और सारांश की मुलाकात भी कुछ माह पहले हुई थी. सारांश से पूछताछ के बाद आगे कड़ियां जुड़ने लगी और अर्चना तिवारी की आखिर उप्र से सही सलामत बरामदगी हुई.

अर्चना ने बनाई घर से भागने की योजना

इस पूरे मामले में अर्चना और अन्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अर्चना के परिजन उसकी शादी किसी से करना चाहते थे. जबकि अर्चना इसके लिए तैयार नहीं थी. ऐसे में अर्चना ने घर से दूर भागने और पहचान बदलकर नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बनाया. इसमें उसने अपने मित्र सारांश के साथ मिलकर योजना के तहत एक अन्य इटारसी के रहने वाले तेजेन्द्र को शामिल किया. तेजेन्द्र सारांश का दोस्त था, और ड्राइवरी का काम करता है.

ये भी पढ़े: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नेपाल तक पहुंची अर्चना

योजना के मुताबिक अर्चना ने ट्रेन में कपड़े बदलकर इटारसी के आउटर में ट्रेन से उतरकर सीसीटीवी से बचते हुए सारांश के साथ सड़क मार्ग से बुरहानपुर होते हुए हैदराबाद पहुंचे, हैदराबाद से सारांश के साथ शुजालपुर पहुंचे. इस बीच मामला मीडिया की सुर्खियों में था. पकड़े जाने के डर से अर्चना और सारांश जोधपुर होते हुए नेपाल के काठमांडू पहुंचे. चूंकि काठमांडू में सारांश के ड्रोन के बिजनेश के क्लाइंट थे. लिहाजा सारांश ने अर्चना को काठमांडू छोड़कर इंदौर वापस आ गया. इस बीच इनकी इटारसी में मदद करने वाले तेजेन्द्र को दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले गिरफ्तारी कर ली. पुलिस को जब तेजेन्द्र के बारे में पता चला तब उससे पूछताछ की गई. फिर सारांश को पकड़ा. सारांश से पूछताछ के बाद अर्चना को भारत वापस बुलवाया गया और कल शाम को उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से अर्चना तिवारी को लखीमपुर खीरी से बरामद करके आज भोपाल लाया गया.

पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि, इसमें लापता की रिपोर्ट थी, जिसमे युवती को बरामद किया जा चुका है और अब कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके परिजनों को सौंप देंगे. इस मामले में चूंकि युवती बालिग है, और अब तक की जांच में कोई भी अपराधिक मामला नहीं बनता है. मगर इसके बाद भी हम कानूनी राय ले रहे हैं. साथ ही इस मामले के अन्य पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. आगे जांच में जैसे तथ्य आयेंगे कार्यवाही होगी.

कई खुलासे अब भी जांच के दायरे में

अर्चना तिवारी मिसिंग केस में कई सवालों के जवाब अभी सामने आना शेष है. जिसमे इस पूरी कहानी में सारांश और अपराधी किस्म के तेजेन्द्र की जांच अभी बाकी हैं. साथ ही क्या सिर्फ परिजनों की मर्जी से शादी नहीं करने के कारण अर्चना ने इतना बड़ी योजना बनाई. इस मामले की विस्तृत जांच में कई खुलासे होने की संभावना है.

ये भी पढ़े: बड़ी खबर! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अनंत चतुर्दशी पर बना दुर्लभ संयोग! जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समेत आज के पंचांग की पूरी जानकारी

25 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान…

15 minutes ago

अनंत चतुर्दशी पर किन राशियों की खुलेगी किस्मत? मिलेगा बंपर धन लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ कई शुभ योग…

26 minutes ago

Aries Horoscope Today: योजनाओं में होगा बदलाव, आमदनी बढ़ाने के प्रयास तेज; प्रेम और परिवार में संयम से लें काम

Aries Horoscope Today: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बदलाव और व्यस्तता से…

47 minutes ago

Gemini Horoscope Today: दिन रहेगा मिला-जुला, बाहरी लोगों से मिल सकता है फायदा; परिवार में बड़ों से बहस से बचें

Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है।…

49 minutes ago