दिल्ली सरकार ‘छठ पूजा 2025’ के मद्देनजर युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है. इसी क्रम में करावल विधानसभा क्षेत्र स्थित सोनिया विहार के यमुना घाट का बुधवार को और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सभी निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
मनोज तिवारी ने एक्स पर लिखा, “अपनी लोकसभा के दूसरा पुस्ता यमुना तट, सोनिया विहार में दिल्ली सरकार के मंत्री @KapilMishra_IND जी एवं अधिकारियों के साथ महापर्व छठ की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा सांकेतिक श्रमदान में सहभागिता की. छठ मईया के इस पावन पर्व पर स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. हमारी सरकार का पूर्ण ध्येय है कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह से कोई समस्या न हो.”
निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने मौजूद जनता से कहा कि मैं एक बड़ी खुशखबरी साझा करना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यमुना तट पर छठ पूजा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है जो पिछली सरकार द्वारा लगाया गया था, इसके साथ ही दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का भी उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लिया है. पिछले छह वर्षों से यमुना घाटों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब वहां पुनः यह भव्य रूप से पर्व मनाया जाएगा.
इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार बदलने के साथ ही बदलाव साफ दिखने लगा है. पिछले वर्ष जब हम यमुना घाट पर आए थे तो हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा था, क्योंकि वहां बैरिकेड लगाकर किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन आज वही घाट फिर से पूजा और श्रद्धा के लिए खुल रहे हैं. यह दिल्लीवासियों और विशेषकर पूर्वांचल समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है.
-भारत एक्सप्रेस
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…