चुनाव

Bihar Election 2025: महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं, हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को खगड़िया जिले के गोगरी पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

एनडीए कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का मालाओं और नारों के बीच भव्य स्वागत किया. यह सभा एनडीए के उम्मीदवार बाबूलाल शौर्य के पक्ष में आयोजित की गई थी, जिन्हें लोजपा (रामविलास) ने परबता विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है.

कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के घटक दलों पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा, “महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं. उनके बीच एकजुटता नाम की कोई चीज नहीं बची है. वहीं, एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर खड़े हैं. हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है.”

चिराग ने बिहार की विकास यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं.

विपक्ष आलोचना करता है, कोई समाधान नहीं देता

सभा में चिराग ने विशेष रूप से परबता क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे बाबूलाल शौर्य को भारी मतों से जिताकर बिहार विधानसभा भेजें. उन्होंने कहा, “बाबूलाल शौर्य एनडीए के समर्पित सिपाही हैं. वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. खगड़िया जैसे जिलों में हमेशा से लोजपा का मजबूत आधार रहा है, और इस बार हम इसे और मजबूत करेंगे.”

चिराग ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करता है, लेकिन कोई समाधान नहीं देता. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि ये बिहार के हर घर तक पहुंच रही हैं.

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जो 6 और 11 नवंबर को होंगे. वहीं, 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होंगे. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए की अहम दल है.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम जारी, कर्पूरी ठाकुर को भी देंगे श्रद्धांजलि


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

18 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

18 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

37 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago