देश

MP News: CM शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, ‘लाडली बहना’ योजना के तहत 1000 रुपये महीना देगी सरकार

Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की. भोपाल के जंबूरी मैदान में लगभग एक लाख महिलाओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने इस योजना के आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में स्वयं एक बहन का प्रपत्र भरवा कर उपस्थित बहनों को योजना की जानकारी दी. कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह योजना ने थीम सांग और लघु फिल्म भी लांच किया. इसके साथ ही उन्होंने इस योजना के ब्रोशर का विमोचन भी किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कविता का भरवाया फार्म

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए प्रदेश में इस योजना को आज से लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पहला फॉर्म कविता मस्तेरिया निवासी रसूल्ली, जिला भोपाल ने भरा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कविता का फॉर्म भरवाकर इस योजना की शुरुआत की.

बहनों को भागदौड़ करने की जरूरत नहीं

इस मौके पर CM शिवराज ने कहा, “योजना के लिए बहनों को भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है, आपके क्षेत्र में शिविर आयोजित होंगे, इसकी जानकारी दी जाएगी. आवेदन करने के लिए भी आपको ज्यादा कागजात की जरूरत नहीं है.”

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है. योजना में प्रदेश की मूल निवासी 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिलाओं के खाते में प्रति माह 1000 रूपये अंतरित किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: Vrindavan Holi: राधे-राधे की धुन में झूमे विदेशी, जमकर खेली फूलों की होली, वीडियो वायरल

15 मार्च से 30 अप्रैल तक भरे जायेंगे आवेदन

योजना के लिये 15 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जायेंगे. परीक्षण के बाद अंतिम सूची एक मई 2023 को जारी की जायेगी. अंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 1 से 15 मई तक होगी. आपत्तियों का निराकरण 16 से 30 मई तक किया जायेगा. पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी. लाड़ली बहनों के खातों में 10 जून से राशि का अंतरण प्रारंभ होगा. प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे जमा होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago