देश

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

MP Ratlam News: अजय/रतलाम (एमपी): मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास खड़ी एक बोलेरो गाड़ी से ड्राइवर का शव बरामद हुआ. मालवा अधिकारी रेस्ट हाउस के ठीक सामने खड़ी इस गाड़ी की पिछली सीट पर शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही GRP पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

भारत सरकार’ लिखी आपातकालीन गाड़ी में मिली लाश

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त 37 वर्षीय हिम्मत सिंह के रूप में हुई है, जो रतलाम की ओल्ड रेलवे कॉलोनी का ही निवासी था. परिजनों ने बताया कि हिम्मत सिंह रेलवे के अनुबंधित वाहन पर बतौर चालक काम करता था और पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे जीआरपी को वाहन के भीतर शव पड़े होने की सूचना मिली.

बता दें कि, जिस बोलेरो (MP 43 ZB 9255) में शव मिला, उस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ है. जानकारी के अनुसार यह गाड़ी एक प्राइवेट ठेकेदार की है, जिसे रेलवे कंट्रोल ऑफिस के आपातकालीन शासकीय कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे राहगीरों ने गाड़ी के भीतर शव देखकर तुरंत जीआरपी को सूचना दी. जिसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

मौत की वजह अस्पष्ट

फिलहाल हिम्मत सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह साफ नहीं हो सका है. शरीर पर किसी गंभीर चोट के निशान हैं या यह मामला किसी रंजिश, बीमारी या हादसे से जुड़ा है, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें: पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! पुल से 100 मीटर नीचे पानी में गिरी बस, 4 लोगों की हो गई मौत

Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…

8 minutes ago

गोपाष्टमी आज, जानें पूजा का समय और पंचांग, दोपहर में शुरू होगा पंचक

Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जा रही है. जानें गायों की…

20 minutes ago

तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साफ की स्थिति, बताया कब मिली कौन-सी मंजूरी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…

10 hours ago

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी और पानी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: रेल मंत्रालय को CAG के सुझाव लागू करने का निर्देश

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…

10 hours ago

PM मोदी के गांव वडनगर के संग्रहालय को रेड डॉट का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड, भारत का पहला सम्मानित संग्रहालय बना

गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…

11 hours ago