इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
AAP प्रत्याशी चाहत पांडेय को मिले इतने वोट
MP Elections Result: मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है. बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर बताया जा रही थी. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. अभी तक के रूझानों में बीजेपी, कांग्रेस को काफी छोड़ चुकी है. वहीं चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी और टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय का क्या हाल रहा. चलिए अब आपको वो बताते हैं. बता दें कि चाहत पांडेय चुनाव के समय काफी ज्यादा चर्चा में थीं क्योंकि उनके डांस का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. इसके चलते वह सुर्खियों में छा गई थीं.
फिलहाल चुनाव में चाहत पांडेय हारती हुई दिख रही हैं. वह रूझानों में चौथे नंबर पर चल रही हैं. उन्हें अभी तक मात्र 1733 वोट मिले हैं. आप ने उन्हें बीजेपी के दिग्गज नेता जयंत मलैया के सामने मैदान में उतारा था. जयंत मलैया सबसे ज्यादा वोटों के साथ पहले नंबर हैं. बीजेपी उम्मीदवार 37 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. उनके कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कुमार टंडन हैं. इसके बाद बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार का नंबर आता है.
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय ने इसी साल जून में पार्टी को ज्वॉइन किया था. वह पहले से मशहूर हैं. क्योंकि उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है. आप ने इसी के चलते ही चुनाव लड़ाया. पार्टी ने चुनाव तो लड़ाया ही बल्कि उनको दमोह से ही बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया के सामने मैदान में उतार दिया. इसके अलावा कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन मैदान में दिया. ऐसे में चाहत पांडेय का जीतना मुश्किल तो पहले से ही था.
चुनाव से चाहत पांडेय का ओ लड़का आंख मारे वाले गाने पर डांस का वीडियो वायरल हुआ था. जिसको सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया गया था. वीडियो वायरल आने के बाद चाहत पांडेय एक तरफ राजनेताओं के निशाने पर आ गई हैं. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका काफी सपोर्ट कर रहे हैं.
एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने पवित्र बंधन, दुर्गा-माता की छाया और नथ जेवर या जंजीर जैसे शो में काम कर चुकी हैं. साल 2016 में उन्होंने पहली बार टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…