देश

Election Results 2023: जहां हुआ था पेशाब कांड, जानें वहां कांग्रेस-बीजेपी में किसे हुआ फायदा

Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आज काउंटिंग जारी है. इस दौरान बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. रुझानों में बीजेपी 160 से ऊपर सीटों पर जीतती नजर आ रही हैं. मध्य प्रदेश में पिछले 5 सालों कई बड़े मामले सामने आए. इसी साल जुलाई महीने में एक विचलित करने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जो सीधी जिले का था. जिसमें प्रवेश शुक्‍ला नाम का युवक शराब के नशे में सिगरेट पीते हुए आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करता नजर आया था. अब सवाल उठता है कि आखिर उस इलाके में चुनाव की स्थिति क्या है.

दरअसल, सीधी में जो कांड हुआ था, उसका आरोपी प्रवेश शुक्‍ला सीधी विधायक केदारनाथ शुक्‍ला का करीबी बताया गया था. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्‍ला को उसके गांव कुबरी के पास से गिरफ्तार किया था. पेशाब कांड के पीड़ित का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पैर धोकर स्वागत किया गया था. इस घटना प्रदेश सरकार के लिए बड़ा मुद्दा बन गया था. सरकार की खूब आलोचना हुआ था. पेशाब कांड के आरोपी का घर ढहा दिया गया था.

यह भी पढ़ें-आंध्र तट से टकराने वाला है चक्रवात ‘मिचौंग’, PM Modi ने सीएम जगन रेड्डी को फोन कर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

आखिर उस इलाके में चुनाव की स्थिति क्या है. अब चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने रीवा सीट से सांसद रीति पाठक को उतारा है. सांसद रीति पाठक इस समय लीड लिए हुए हैं. वह कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह से 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं. रीति को 6 राउंड की काउंटिंग के बाद 30519 वोट मिले हैं. वहीं, ज्ञान सिंह को 16558 वोट मिले हैं. कुल 19 राउंड की काउंटिंग होनी है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में जयंत चौधरी की RLD की भरतपुर सीट पर जीत, कांग्रेस ने दिया था समर्थन

इसके अलावा बात अगर मुरैना की दिमनी सीट की करें तो यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रहलाद सिंह पटेल, जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह, सीधी से सांसद रीति पाठक, होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, पार्टी के एक अन्य केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपनी निवास सीट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं

भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

23 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

57 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago