देश

Election Results 2023: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जीत के हीरो हैं पीएम मोदी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने की जमकर की प्रधानमंत्री की तारीफ

Election Results 2023: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुुनावों में से चार राज्यों के लिए हुई काउंटिंग से आ रहे रुझानों बीजेपी की बंपर जीत की संभावनाएं बन रही है. मध्य प्रदेश में पार्टी 160 सीटों पर आगे चल रही है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की मजबूत बढ़त बनी हुई है. इसको लेकर  बीजेपी में जोश की स्थिति है. इस दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. पीएम मोदी के नेतृत्व बीजेपी की जीत को लेकर दिनेश शर्मा ने उनकी  जमकर तारीफ की है.

दिनेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावो के नतीजों में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता ने भरोस दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए जनता के बीच दीवानगी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति और अध्य़क्ष जेपी नड्डा के चुनावी मैनेजमेंट पर जनता ने विश्वास किया है. उन्होंने कहा कि मोदी एक नाम नहीं बल्कि एक आंदोलन के तौर पर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-आंध्र तट से टकराने वाला है चक्रवात ‘मिचौंग’, PM Modi ने सीएम जगन रेड्डी को फोन कर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

दिनेश शर्मा ने जीत को बताया मोदी विजय अभियान

दिनेश शर्मा ने इस दौरान कहा है कि पीएम मोदी ने जातियों के सारे गणित को तोड़ दिया है. इतना ही नहीं, उनके नेतृत्व में बीजेपी को जाति अनुसूचित जाति के लोगों ने जमकर समर्थन दिया है, जिसके चलते बीजेपी पूरे प्रचंड बहुमत से सरकार में आई है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने मुस्लिम बहुल सीटों में जीत दर्ज की है, जो कि बीजेपी के लिए खुशखबरी है, तो वहीं विपक्षियों के लिए यह बड़ा झटका है.

दिनेश शर्मा ने कहा कि  पिछड़ों और जनजाति के लोगों ने अपना नेता पीएम मोदी को माना है. उन्होंने कहा कि मोदी विजय अभियान 2024 के लोकसभा चुनावों तक में दिखेगा और बीजेपी दो तिहाई बहुमत हासिल करके फिर से केंद्र की कुर्सी हासिल की है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में जयंत चौधरी की RLD की भरतपुर सीट पर जीत, कांग्रेस ने दिया था समर्थन

बता दें कि फिलहाल रुझानों में बीजेपी 160 सीटों के साथ मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है. इसके अलावा 110 से ज्यादा सीटों के साथ राजस्थान और 50 से ज्यादा सीटों के साथ छत्तीसगढ़ में सत्ता पर काबिज होती दिख रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago