देश

पीएम मोदी का मणिपुर दौरा ऐतिहासिक, विकास का काम होगा तेज, अमन-चैन के साथ कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी: संतोष पांडे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संतोष पांडे ने उत्साह जताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा ने राज्य के लिए विकास की नई राह खोला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा से वहां के युवा, महिला और पुरुषों के लिए विकास का काम तेजी से होगा.

उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर में अमन-चैन के साथ कनेक्टिविटी, सड़कें, पुल और स्टार्टअप जैसी सुविधाएं बढ़ेंगी. इससे राज्य में समृद्धि आएगी और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा मणिपुर के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जो राज्य को विकास के पथ पर और मजबूती से ले जाएगा.

SIR चुनाव आयोग की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा

सासंद संतोष पांडे ने छत्तीसगढ़ में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने इसे चुनाव आयोग की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया.

संतोष पांडे ने कहा, “एसआईआर एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं और जो लोग अन्य राज्यों में स्थानांतरित हो गए हैं, उनके नाम भी अपडेट किए जाते हैं. हम नहीं चाहते कि बांग्लादेशी या रोहिंग्या जैसे अवैध प्रवासी यहां वोट डालें. चुनाव आयोग इस दिशा में काम कर रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और सटीक हो. यह प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए जरूरी है.

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर किए जा रहे दावों पर संतोष पांडे ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. जिस तरह पेगासस और राफेल जैसे मुद्दे पहले फेल हो चुके हैं, उसी तरह उनके ये दावे भी खोखले साबित होंगे. भारतीय जनता लोकतंत्र में हमेशा सही निर्णय लेती है. यह भारत की जनता की खासियत है कि वह तथ्यों और विकास के आधार पर फैसला करती है.”

उन्होंने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और मणिपुर जैसे राज्यों में हो रहे बदलाव इसका जीवंत उदाहरण है. पीएम मोदी के नेतृत्व में मणिपुर न केवल शांति और समृद्धि की ओर बढ़ेगा, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम करेगा.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का दौरा मणिपुर के घावों को भर देगा, यह राज्य में शांति और विकास लाएगा: पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

45 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

53 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago