Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी का मणिपुर दौरा राज्य में शांति और विकास लाएगा: पूर्व CM एन. बीरेन सिंह ने कही ये बातें

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद एन. बीरेन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा निश्चित रूप से मणिपुर राज्य में शांति और प्रगति लाएगा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दौरे को लेकर कहा कि राज्य में शांति और विकास पटरी पर लौटेगी. प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद एन. बीरेन सिंह ने आईएएनएस से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा निश्चित रूप से मणिपुर राज्य में शांति और प्रगति लाएगा.

उन्होंने चुराचांदपुर का भी दौरा किया, जहां भारी भीड़ उमड़ी. कांगला में भी भीड़ इतनी ज्‍यादा थी कि गेट लगभग टूट गया था. मणिपुर के लोग पीएम मोदी से प्यार करते हैं और प्रधानमंत्री भी मणिपुर से प्यार करते हैं. उनके दिल में मणिपुर एक ऐसी जगह है जिस पर उन्हें सबसे ज्‍यादा भरोसा है.

पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से मौजूदा हालात के कारण वह पहले दौरा नहीं कर पाए थे, लेकिन आज का दौरा सबसे महत्वपूर्ण है. यह प्रदेश के घावों को भर देगा और राज्य में शांति और प्रगति लाएगा.

पीएम ने दौरे पर 1,200 करोड़ के परियोजना का किया उद्घाटन

वहीं, भाजपा प्रवक्ता इबोमचा सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के महत्व पर टिप्पणी की. उन्‍होंने कहा कि‍ 3 मई, 2023 को शुरू हुए संकट को दो साल से ज्‍यादा हो गए हैं. इस दौरान मणिपुर के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं. प्रधानमंत्री का आगमन दर्शाता है कि मणिपुर भारत का अभिन्न अंग है. अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार शांति के लिए काम करेगी. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह कैसे आगे बढ़ता है, लेकिन यह कार्रवाई का आह्वान है और हमें उम्मीद है कि इससे शांति प्रक्रिया में तेजी आएगी.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हमें मणिपुर की विकासवादी छवि को निरंतर मजबूत करना है.

14 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी असम में रहेंगे. वे 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में 378 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की गई शुरू 


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital