देश

​बस कंडक्टर की हैवानियत: सीट नहीं दी और पूरा किराया मांगा, विरोध करने पर मासूम छात्रों को बीच जंगल में उतारा

रिपोर्ट- अमित, सतना


MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. चित्रकूट से बिरसिंहपुर मार्ग पर चलने वाली विजय ट्रेवल्स की बस के कंडक्टर ने चंद रुपयों के लालच में मासूम नाबालिग छात्रों की जान जोखिम में डाल दी. सोशल मीडिया में वायरल वीडिओ में साफ देखा जा सकता है, कि छात्रों को बीच जंगल में बस से नीचे उतार दिया.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के रघुनाथ मंदिर स्थित संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ नाबालिग छात्र मकर संक्रांति की छुट्टियों में अपने घर जा रहे थे. बच्चे चित्रकूट से विजय ट्रेवल्स की बस में बैठे लेकिन बस में काफी भीड़ होने के कारण उन्हें सीट नहीं मिल सकी. ​छात्रों का कहना था कि चूंकि उन्हें सीट नहीं मिली है और वे खड़े होकर सफर कर रहे हैं, इसलिए वे आधा किराया देंगे. इसी बात को लेकर कंडक्टर और छात्रों के बीच बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि कंडक्टर ने अपना आपा खो दिया और बस को चित्रकूट थाना क्षेत्र की बगदरा घाटी के घने जंगल में रुकवा दिया.

दूसरे बस ने की मदद

​अमानवीयता की हद तो तब पार हो गई जब कंडक्टर ने नाबालिग छात्रों को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बस से नीचे धकेल दिया और बस लेकर रफूचक्कर हो गया. घने और सुनसान जंगल में अकेले छूटे बच्चे काफी डर गए, गनीमत रही कि कुछ देर बाद उसी मार्ग से गुजर रही एक अन्य बस के स्टाफ ने संवेदनशीलता दिखाई. उन्होंने बच्चों को डरा हुआ देख बस रोकी और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया.


ये भी पढ़ें: झोपड़ी में जिंदा जली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, परिजनों ने लगाया गांव के युवक पर हत्या का आरोप


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

​​घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है. लोग परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि विजय ट्रेवल्स का परमिट निरस्त किया जाए और उस लापरवाह कंडक्टर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ ऐसी हरकत न हो.

इस घटना में बड़ा सवाल ये था कि अगर सुनसान इलाके में बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो जाती या कोई जंगली जानवर उन पर हमला कर देता, तो इसका जिम्मेदार किसकी होती.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

1 minute ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

3 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

12 minutes ago

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

14 minutes ago

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

23 minutes ago