देश

Mukhtar Ansari का शूटर सोहन पासी गिरफ्तार, हत्या और गैंगस्टर मामले में दर्ज हैं 10 मुकदमे, भाई पहले से है जेल में बंद

Mukhtar Ansari’s Shooter Sohan Pasi Arrested: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के शूटर रहे सोहन पासी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर हत्या, लूट और गैंगस्टर सहित 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी छुपकर गांजे का बिजनेस कर रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. सिधारी थाने के प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की चेकिंग के दौरान अवैध गांजे के साथ मुख्तार के शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

शनिवार को योगेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक सिधारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुख्तार अंसारी का शूटर सोहन पासी निवासी बीरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को 1.75 किलो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसे बैठौली पुलिया के पास से दबोचा है. बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिधारी पर धारा 128/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 2014 में तरवा थाना क्षेत्र के एरा कला में मजदूर हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के साथ ही सोहन पासी और उसके भाई श्याम बाबू पासी का भी नाम सामने आया था.

ये भी पढ़ें-संदेशखाली मामले में आई NHRC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, “टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ हुआ गैंग रेप…”

इन दोनों पर भी आरोप लगा था. इसी मामले में श्याम बाबू पासी को 8 अप्रैल को 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है तो वहीं अब उसके भाई सोहन पासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि श्याम बाबू पासी पर भी आजमगढ़ मऊ गाजीपुर लखनऊ और दिल्ली में 30 से अधिक गंभीर अपराधी मुकदमे दर्ज हैं. गौरतलब है कि पुलिस ने तमाम छानबीन के बाद मजदूर की हत्या मामले में सोहन पासी सहित 9 अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. गौरतलब है कि इसी केस में मुख्तार अंसारी की आजमगढ़ की एमपी एमएलए कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी. फिलहाल हाल ही में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. वह बांदा जेल में बंद थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

7 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

15 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

17 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

30 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

56 minutes ago