देश

‘माथे पर तिलक… हाथ में कलावा और हिंदू नाम का सहारा’ पुलिस से ऐसे बचते रहे रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपी

Rameshwaram Cafe Blast Case: बेंगलुरू के रामेश्वर कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने शनिवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद इन्हें एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से दोनों आरोपियों को NIA की 10 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

NIA की रिमांड में भेजे गए दोनों आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन अहमद ताहा शामिल है. आरोपियों को एक मार्च को यहां रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में उनकी कथित भूमिका के लिए ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर कोलकाता से बेंगलुरू लाया गया. इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हो गए थे.

NIA ने रखा था 10 लाख रुपये इनाम

एनआईए के मुताबिक, शाजिब ने कैफे में आईईडी रखा था और ताहा इसका मास्टरमाइंड था. पिछले महीने एनआईए ने इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वालों को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.

लगातार बदल रहे थे पहचान

बता दें इन आरोपियों ने ब्लास्ट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देकर बचते आ रहे थे. इनके पास से एनआईए ने फर्जी दस्तावेज और दर्जनों सिमकार्ड बरामद किए हैं. फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र के अलावा लगातार जगह बदल रहे थे. इन आरोपियों ने हिंदू नाम रखकर खुद की असली पहचान छिपा रहे थे. इसके साथ ही माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांध रखे थे.

दोनों आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में थे. विस्फोट के बाद से ये आरोपी किसी भी एक जगह पर ज्यादा दिनों तक नहीं रुके. 2-3 दिनों में होटल या फिर लॉज बदल देते थे. हर जगह पर एक नए नाम के साथ ठहरते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago