देश

UP News: मुख्तार के फातिहा में शामिल होने के लिए बेटे अब्बास ने SC में दाखिल की याचिका, यूपी सरकार ने जताई आपत्ति

Mukhtar Ansari News: जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पिता के फातिहा में शामिल होने की अनुमति मांगी है तो वहीं इस याचिका को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने गंभीर आपत्ति जताई है और सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि इस मसले पर राज्य सरकार विस्तृत पक्ष रखेगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने 10 अप्रैल को होने वाले मुख्तार अंसारी के फातिहा समारोह में शामिल होने के लिए उनके बेटे और यूपी विधायक अब्बास अंसारी की याचिका को सुनवाई के लिए मेंशन किया है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज मामला सुनवाई के लिए लगा हुआ है. हम जब सूची के अनुसार मामला आएगा, तब सुनवाई करेंगे.

बता दें कि अब्बास हथियार लाइसेंस मामले में जेल में बंद हैं. उनके पिता मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई थी. मुख्तार बांदा जेल में बंद थे. 10 अप्रैल को मुख्तार का फातिहा पढ़ा जाएगा, जिसमें अब्बास भी शामिल होना चाहते हैं. लाइव लॉ के अनुसार, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने शीर्ष अदालत में विधायक अब्बास की याचिका का उल्लेख किया है. सिब्बल इस मामले में अब्बास की ओर से दलीलें रखने वाले हैं. अब्बास उत्तर प्रदेश की कासगंज जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें-PM मोदी के लिए मुस्लिम महिला ने बनाई 56 इंच की बांसुरी, कौन हैं हिना परवीन जिन्हें है पीएम से मिलने का इंतजार

अब्बास की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया था नोटिस

अब्बास अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 5 अप्रैल को यूपी सरकार को नोटिस जारी किया था और यूपी सरकार से अब्बास को पिता के फातिहा में शामिल होने को लेकर जवाब मांगा था. तो वहीं सुनवाई के दौरान यूपी सरकार के वकील ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को बताया था कि मुख्तार की मिट्टी में शामिल होने के लिए भी याचिका दायर की गई थी लेकिन समय पर लिस्टिंग नहीं होने की वजह से वह मिट्टी में भी शामिल नहीं हो पाया था. इसके आगे अधिवक्ता ने कहा कि याचिका में बदलाव करने और 10 अप्रैल को होने वाले मुख्तार के फातिहा में शामिल होने के लिए इजाजत मांगने की मंजूरी मिल गई है. जिस दिन अब्बास की याचिका पर सुनवाई होगी, उसी दिन इसमें बदलाव कर दिया जाएगा. बता दें कि 9 अप्रैल को अब्बास की याचिका पर सुनवाई की तारीख तय की गई थी. इसके तहत आज फातिहा में शामिल होने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

56 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago