प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने मंगलवार को यूपी के पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि “सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह ही नहीं है. 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना. इंडी गठबंधन वालों को राम मंदिर के निर्माण से पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है.”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आपने मंदिर बनने से रोकने के लिए अदालत में जो करना था, कर लिया. मंदिर ना बने इसके लिए आपने लाख कोशिश भी कर ली, लेकिन देश की जनता ने पाई-पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया. जब आपके सारे गुनाह माफ करके आपको प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक निमंत्रित किया गया तो आपने निमंत्रण ठुकरा दिया. आपने प्रभु राम का अपमान कर दिया.”
प्रधानमंत्री मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “मैं समझ नहीं पाता कि उनके मन में इतना जहर क्यों भरा है? उनकी पार्टी से जो लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गए, उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया. क्या ऐसा कभी हिंदुस्तान में हो सकता है कि कोई राम की पूजा करे इसलिए उसे पार्टी से निकाल दो? यह कैसी पार्टी है? यह पाप करने वालों को कभी भूलिएगा नहीं.”
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए आगे कहा कि “आज नवरात्रि के पहले दिन, शक्ति पूजा के पहले दिन मैं देश को यह भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है. आज देश भर में जिस शक्ति की पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है. जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात यह कांग्रेस के नेता कर रहे हैं. शक्ति का कोई भी उपासक इंडी गठबंधन को इस अपमान के लिए माफ नहीं करेगा.”
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया, “तुष्टीकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी वह बाहर नहीं निकल सकती. कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है वह कांग्रेस का नहीं है. ऐसा लगता है कि यह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है.”
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…