मुंबई में ऑटो वालों की मराठी भाषा चेकिंग हो रही
Auto Taxi Drivers Marathi Test: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रही मुहिम अब सड़कों तक पहुंच गई है. राज्य के कई RTO कार्यालयों ने ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों की मराठी समझ की जांच शुरू कर दी है. गुरुवार (20 अगस्त) से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अधिकारी चालकों से आमने-सामने बातचीत कर यह देख रहे हैं कि वे यात्रियों से मराठी में रोजमर्रा की बातचीत कर पाते हैं या नहीं.
मुंबई के दादर ईस्ट में भी RTO अधिकारियों ने कई ड्राइवरों से बातचीत की. जांच के दौरान टैक्सी चालक इजहार मोहम्मद को एक महीने के भीतर मराठी सीखने का नोटिस दिया गया. इजहार ने कहा कि उन्हें बुनियादी मराठी आती है और वह इसे और बेहतर तरीके से सीखने की कोशिश करेंगे. एक अन्य चालक ने कहा कि वह रोजमर्रा की मराठी समझते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को भाषा बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
RTO की यह जांच किसी लिखित भाषा परीक्षा जैसी नहीं है. अधिकारियों के पास 15 सवालों वाला एक पेपर है, लेकिन सवालों का मकसद ड्राइवर की व्यावहारिक समझ परखना है. मसलन, यात्री को किसी जगह जाना हो तो रास्ते, दूरी और वहां पहुंचने में लगने वाले समय से जुड़े सवाल मराठी में पूछे जाते हैं.
RTO इंस्पेक्टर एस. सुत्रावे के मुताबिक, यात्रियों को सेवा देने वाले वाहन चालकों के लिए मराठी की सामान्य समझ जरूरी है. पूरी जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी. जो चालक मराठी सीखने से इनकार करेंगे या तय समय में जरूरी स्तर हासिल नहीं कर पाएंगे, उनके बैज को तीन महीने तक निलंबित किया जा सकता है. लगातार नियमों का पालन न करने पर बैज और परमिट रद्द करने की कार्रवाई भी संभव है.
सरकार ने यह अभियान करीब एक महीने पहले ही शुरू कर दिया था. 18 अगस्त को ठाणे में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि लगभग 1.25 लाख चालकों ने मराठी प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाणपत्र हासिल किया है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के अनुसार, 105 दिनों के अभियान में करीब 1.65 लाख चालकों को मराठी का प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र दिया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: ‘एथेनॉल नहीं, कुछ और ही है खेल…अचानक क्यों बढ़ रहे चीनी के दाम? सरकार ने खुद बताया सच
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अभियान के दौरान कहा था कि मराठी मजबूरी नहीं, बल्कि लगाव और सम्मान की भाषा है. अब RTO की जांच शुरू होने से साफ है कि सरकार प्रशिक्षण के बाद इसके अमल की दिशा में भी आगे बढ़ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…