कांवड़ियों की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर-PC: भारत एक्सप्रेस
Meerut Accident:हरिश शर्मा/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र स्थित टैंक चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से भरी गाड़ी को एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.
हरिद्वार से एटा की ओर जा रहे 40 कांवड़ियों की पिकअप बोलेरो मेरठ के टैंक चौराहे पर खड़ी थी. तेज रफ्तार डंपर ने वाहन में टक्कर मार दी, जिससे 10 लोग गंभीर रूप घायल हो गए. जिसमें तीन लोगों के पैर कटने की सूचना है. घटना के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सीओ कैंट की देखरेख में पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुच गई है.
हरिद्वार से गंगाजल लेकर एटा की ओर जा रहे कांवड़ियों का एक समूह लालकुर्ती थाना क्षेत्र के टैंक चौराहे पर आराम करने के लिए रुका हुआ था. श्रद्धालुओं की पिकअप बोलेरो सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार खाली डंपर ने खड़ी गाड़ी में भीषण टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष के पैर कटकर अलग हो गए, जबकि लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के तुरंत बाद डंपर चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कैंट संजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार डंपर चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं.
यह भी पढ़ें-मुंबई में चेक हो रहे ऑटो वालों के बोल: 15 सवालों के साथ बताएं आती है मराठी?
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…