Pawan Tripathi On Bihar Election: बिहार में एनडीए की धमाकेदार जीत पर मुंबई बीजेपी के महासचिव और सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी की ये प्रचंड जीत पीएम मोदी के विकास की मुहिम पर जनता के भरोसे को बताता है. उन्होंने कहा कि यह देश पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही सकारात्मक राजनीति को चाहता है.
इस दौरान आचार्य पवन त्रिपाठी ने कांग्रेस पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी को मिला यह जनादेश बता रहा है कि पीएम मोदी का नया भारत विपक्ष के बंटवारे की लड़ाई को पूरी तरह से नकार दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार की ये जीत पीएम मोदी के विकास की मुहिम, सुशासन के मंत्र पर जनता के भरोसे की मुहर है.
आचार्य पवन त्रिपाठी ने विपक्ष पर भी करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि यह देश सकारात्मक राजनीति चाहता है, लेकिन विपक्ष भारत को बांटने की राजनीति कर रहा है. कांग्रेस इस बंटवारे की लड़ाई की अगुवा है. जो लोग भी कांग्रेस के साथ गए हैं. सभी की हार तय है, चाहे वो तेजस्वी हों या अखिलेश यादव हों या उद्धव ठाकरे हों. जो भी देश को बांटने को अपनी राजनीति का एजेंडा बनाएगा उसका यहीं हश्र होगा.
ये भी पढ़ें- क्यों राजा भैया और राम विलास पासवान से जुड़ रहा मैथिली ठाकुर का नाम, जानिए वजह?
श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और मुंबई बीजेपी के नव नियुक्त महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले बीएमसी समेत पूरे राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी का परचम लहराएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में बीएमसी में बीजेपी का महापौर आएगा, महायुति की जीत होगी.
मुंबई बीजेपी के महासचिव ने आगे कहा कि मुंबई की जनता को देवा भाऊ के वादों पर भरोसा है. देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में मेट्रो, कोस्टल रोड, वाटर ट्रांसपोर्ट, एलिवेटेड रोड का काम शुरू है. मुंबई को सुरक्षित और विकसित बना ही बीजेपी का संकल्प है.
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…