लीगल

सुप्रीम कोर्ट से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को राहत, 28 साल पुराने टैक्स विवाद मामले में दिया फैसला

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 1996 विश्व कप से जुड़े विज्ञापन टैक्स के मामले (tax dispute case) में कोलकाता नगर निगम की याचिका को खारिज कर दिया है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने यह फैसला दिया हैं.

51.18 लाख रुपए टैक्स की मांग

जस्टिस संदीप मेहता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ दीवार ही बाहर से दिखती हैं. आजकल ड्रोन से भी अंदर देखा जा सकता है, तो क्या इससे कोई भी जगह सार्वजनिक हो जाएगी? यह तर्क बहुत दूर चला गया. कोलकाता नगर निगम ने 1996 विश्व कप के दौरान ईडन गार्डन में लगाए गए विज्ञापनों पर 51.18 लाख रुपए टैक्स वसूलने की मांग को चुनौती दी थी.

निगम ने 27 मार्च 1996 को इसको लेकर एक नोटिस जारी किया था. जिसमें ईडन गार्डन्स में आयोजित 1996 विश्व कप के उद्धघाटन समारोह और सेमीफाइनल मैच के लिए विज्ञापन कर के रूप में एसोसिएशन से 51,18,450 रुपये का दावा किया गया था. विश्व कप का उद्घाटन समारोह एसोसिएशन द्वारा 11 फरवरी 1996 को आयोजित किया गया था, जबकि सेमीफाइनल मैच 13 मार्च 1996 को हुआ था.

डिवीजन बेंच में चुनौती

वर्ष 2015 में कलकत्ता हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने निगम द्वारा जारी नोटिस को रद्द कर दिया था. जिसके खिलाफ निगम ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी. जून 2024 में डिवीजन बेंच ने दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिए गए अपने आदेश में कहा था कि जब किसी जगह पर आम जनता की इंट्री शर्तो के साथ हो, तो वह सार्वजनिक स्थान नहीं माना जाता.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में जमीन विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 50 हजार लोगों के पुनर्वास और सुरक्षा पर जताया जोर

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago