Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार की धमाकेदार जीत का सिलसिला मुंबई में भी जारी रहेगा: आचार्य पवन त्रिपाठी

Pawan Tripathi On Bihar Election: आचार्य पवन त्रिपाठी ने विपक्ष पर भी करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि यह देश सकारात्मक राजनीति चाहता है, लेकिन विपक्ष भारत को बांटने की राजनीति कर रहा है. कांग्रेस इस बंटवारे की लड़ाई की अगुवा है.

Pawan Tripathi On Bihar Election

Pawan Tripathi On Bihar Election: बिहार में एनडीए की धमाकेदार जीत पर मुंबई बीजेपी के महासचिव और सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी की ये प्रचंड जीत पीएम मोदी के विकास की मुहिम पर जनता के भरोसे को बताता है. उन्होंने कहा कि यह देश पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही सकारात्मक राजनीति को चाहता है.

इस दौरान आचार्य पवन त्रिपाठी ने कांग्रेस पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी को मिला यह जनादेश बता रहा है कि पीएम मोदी का नया भारत विपक्ष के बंटवारे की लड़ाई को पूरी तरह से नकार दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार की ये जीत पीएम मोदी के विकास की मुहिम, सुशासन के मंत्र पर जनता के भरोसे की मुहर है.

कांग्रेस है भस्मासुर!

आचार्य पवन त्रिपाठी ने विपक्ष पर भी करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि यह देश सकारात्मक राजनीति चाहता है, लेकिन विपक्ष भारत को बांटने की राजनीति कर रहा है. कांग्रेस इस बंटवारे की लड़ाई की अगुवा है. जो लोग भी कांग्रेस के साथ गए हैं. सभी की हार तय है, चाहे वो तेजस्वी हों या अखिलेश यादव हों या उद्धव ठाकरे हों. जो भी देश को बांटने को अपनी राजनीति का एजेंडा बनाएगा उसका यहीं हश्र होगा.

ये भी पढ़ें- क्यों राजा भैया और राम विलास पासवान से जुड़ रहा मैथिली ठाकुर का नाम, जानिए वजह?

मुंबई में भी बीजेपी को होगी जीत

श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और मुंबई बीजेपी के नव नियुक्त महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले बीएमसी समेत पूरे राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी का परचम लहराएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में बीएमसी में बीजेपी का महापौर आएगा, महायुति की जीत होगी.

मुंबई बीजेपी के महासचिव ने आगे कहा कि मुंबई की जनता को देवा भाऊ के वादों पर भरोसा है. देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में मेट्रो, कोस्टल रोड, वाटर ट्रांसपोर्ट, एलिवेटेड रोड का काम शुरू है. मुंबई को सुरक्षित और विकसित बना ही बीजेपी का संकल्प है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital