देश

मुंबई में पटाखों का कहर, आग की बढ़ती घटनाओं के बीच BMC अलर्ट, रॉकेट और स्काईशॉट पर लगाया प्रतिबंध

Mumbai Skyshot Ban: मुंबई में दिवाली की खुशियां अब धुएं और आग की लपटों में घिरती नजर आ रही हैं. पटाखों की चिंगारी से शहर में हर घंटे कहीं न कहीं आग लग रही है. सामने आए आंकड़े डराने वाले हैं, जिसके मुताबिक- महज 4 दिन में आग की 200 घटनाएं, पिछले 24 घंटे में 137 जगहों पर आगजनी. इन हादसों में 28 लोग झुलस गए, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. आग की इन घटनाओं ने BMC को अलर्ट मोड पर ला दिया है. प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 25 नवंबर तक रॉकेट और स्काईशॉट जैसे आसमान में उड़ने वाले पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में पिछले चार दिनों के दौरान आग लगने की करीब 200 घटनाएं सामने आई हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में आग की 137 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें पटाखों की वजह से आग लगने के मामले भी शामिल हैं. इन हादसों में दो महिलाएं घायल हुईं, जबकि 28 लोग झुलस गए.

पटाखों से निकलने वाली चिंगारी कई बार आसपास की इमारतों की छतों, बालकनी, खिड़कियों और दुकानों तक पहुंच जाती है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

मुंबई के कई इलाकों में आग की घटनाएं

मुंबई के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. भांडुप के LBS रोड स्थित ड्रीम्स मॉल में आग लगने की घटना हुई. वहीं चेंबूर के अमर महल इलाके में कोठारी हाउस के पास फोम की दुकान में भी भीषण आग लग गई.

इसके अलावा दहिसर के वार्ड नंबर 7 स्थित कंदरपाड़ा इलाके में RBI कॉलोनी के पास, गुंडेचा स्कूल के बगल में भी आग लगने की घटना सामने आई. इन घटनाओं ने एक बार फिर मुंबई में पटाखों से होने वाले हादसों और आग से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

BMC का बड़ा फैसला

लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए BMC ने रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले स्काईशॉट पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.
यह प्रतिबंध 9 नवंबर से 25 नवंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक लागू रहेगा.

BMC का यह फैसला खास तौर पर घनी आबादी वाली इमारतों, झोपड़पट्टियों, पार्किंग और बालकनी वाले इलाकों में आग के खतरे को कम करने के लिए लिया गया है. BMC ने संबंधित पुलिस अधिकारियों, वार्ड के सहायक आयुक्तों और मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं.

MMR में भी आग के कई हादसे

आग की घटनाएं सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं हैं. नवी मुंबई, वसई-विरार, मीरा-भाईंदर और ठाणे समेत MMR के कई इलाकों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं.

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई में 74 जगहों पर, वसई-विरार में 55 जगहों पर और मीरा-भाईंदर में दो दिनों के दौरान 129 जगहों पर आग लगी. वहीं कल्याण-डोंबिवली में 70, ठाणे शहर में 8 और भिवंडी में 4 जगह आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं. यानी त्योहार की आतिशबाजी के बीच सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

मेयर की नागरिकों से अपील

मुंबई में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बीच मेयर रितु तावड़े ने भी नागरिकों से सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां किसी दूसरे के दुख का कारण नहीं बननी चाहिए. बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथ और रिहायशी इमारतों के आसपास पटाखे नहीं जलाने की अपील की. साथ ही रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखों से बचने की सलाह दी है.

उन्होंने कहा कि दिया मिर्जा, अजिंक्य रहाणे और माधुरी दीक्षित जैसी प्रमुख हस्तियों और खिलाड़ियों ने भी प्रदूषण को लेकर लोगों से अपील की थी. सावंत ने अदालत की टिप्पणी का जिक्र करते हुए BJP पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदूषण की असली कीमत अब लोगों को महसूस हो रही है.

ये भी पढ़ें- ‘गुटखा, दारू और 9 महीने ताश…’, भाजपा सांसद ने किसानों को बता दिया जुआरी

यानी एक तरफ BMC आग की घटनाओं को देखते हुए पटाखों पर प्रतिबंध लगा रही है, तो दूसरी तरफ इस फैसले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दीपावली के बाद जहरीली हुई रांची की हवा! AQI पहुंचा 190 के पार, सांस लेना भी हुआ मुहाल

Ranchi News: दीपावली के बाद रांची की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. शहर…

25 minutes ago

खेल-खेल में काल बना कोबरा, ऐसा काटा कि 15 मिनट में मासूम की हो गई मौत

Nawada Snake Bite: बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

34 minutes ago

E20 के नाम पर E30 पेट्रोल का खेल! 31% इथेनॉल के खुलासे से मचा हड़कंप, क्या सेफ है आपकी गाड़ी का इंजन?

E30 Petrol: कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल के सैंपल में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा…

1 hour ago

‘गुटखा, दारू और 9 महीने ताश…’, भाजपा सांसद ने किसानों को बता दिया जुआरी

Rewa MP Janardan Mishra: बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की जीवनशैली पर टिप्पणी करते…

1 hour ago