China Spy Controversy: एनविया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों और निजी रिश्तों को लेकर शुरू हुई स्वतंत्र जांच के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं, जिससे टेक जगत और निवेशकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या उन्हें अपनी कंपनी से हटना पड़ सकता है.
एनविया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग पर एक कथित चीनी जासूस के साथ संबंध रखने के आरोपों के बाद कंपनी के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और कंपनी के नेतृत्व तथा भविष्य को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.
एनविया के सीईओ जेनसन हुआंग इस समय दुनिया भर में चर्चा और विवादों का केंद्र बने हुए हैं. जेनसन पर आरोप है कि उन्होंने एक कथित चीनी जासूस के साथ संबंध रखे हैं, जिसके बाद से कंपनी के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है. इतिहास गवाह है कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब बड़ी टेक कंपनियों को स्थापित करने वाले संस्थापकों को भी अपने पदों से हाथ धोना पड़ा है. जेनसन हुआंग को टेक्नोलॉजी की दुनिया का ‘रॉकस्टार सीईओ’ माना जाता है, जिनकी ट्रेडमार्क ब्लैक लेदर जैकेट और नेतृत्व शैली काफी लोकप्रिय रही है.
भले ही शुरुआत में एनविया को सिर्फ ग्राफिक्स कार्ड बनाने वाली कंपनी के रूप में जाना जाता रहा हो, लेकिन आज स्थिति यह है कि दुनिया की तमाम बड़ी AI कंपनियां एनविया के बिना अधूरी हैं, क्योंकि हाई-एंड चिप्स की मुख्य सप्लाई यहीं से होती है. आम तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यह सीईओ फिलहाल अपने कथित चीनी जासूस के साथ अफेयर के मामलों को लेकर घिरे हुए हैं, जो ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और चीन के बीच AI तकनीक को लेकर कड़ी प्रतिद्वंद्विता चल रही है.
दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनविया इन दिनों ऐसे संकट से गुजर रही है जिसका असर उसके शेयरों, कारोबार और लीडरशिप पर भी पड़ सकता है. कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार कर ली है. जिस महिला के साथ उनके रिश्ते की खबरें सामने आई हैं, उसे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर चीन के लिए जानकारी जुटाने वाला व्यक्ति बताया है, हालांकि यह आरोप अभी सार्वजनिक रूप से साबित नहीं हुआ है. इस मामले की एक अहम बात यह भी है कि एनविया में करीब 60 अधिकारी सीधे जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करते हैं और सार्वजनिक रूप से कोई ऐसा उत्तराधिकारी सामने नहीं है जिसे उनका अगला विकल्प माना जा सके.
यह विवाद एनविया के सीईओ जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग नाम की एक महिला के रिश्ते से जुड़ा है, जिनका जेनसन से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है. एलिस हुआंग सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड (Megaspeed) से जुड़ी रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि वह चीन के लिए जानकारी जुटाती थीं और चीन की खुफिया एजेंसियां अमेरिकी AI चिप्स व एनविया की तकनीक से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करना चाहती थीं. 8 नवंबर को एनविया के बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच की घोषणा कर दी है और जेनसन हुआंग ने भी इसमें पूरा सहयोग देने की बात कही है.
यह भी पढ़ें-खेल-खेल में काल बना कोबरा, ऐसा काटा कि 15 मिनट में मासूम की हो गई मौत
-भारत एक्सप्रेस
Suvendu Adhikari Attacks TMC: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि…
Middle East News: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता बचाने की जद्दोजहद में रोज डोनाल्ड ट्रंप…
Mumbai Skyshot Ban: मुंबई में पिछले चार दिनों में आग लगने की करीब 200 घटनाएं…
Ranchi News: दीपावली के बाद रांची की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. शहर…
Nawada Snake Bite: बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…
EPFO Pension: ईपीएफओ पेंशनर्स के लिए जल्द ही बड़ा ऐलान हो सकता है. आगामी 19…