अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) और यूरोपीय नेताओं के साथ अहम बैठक की. इस दौरान ट्रंप (Donald Trump) ने साफ कहा कि यूक्रेन को नाटो (NATO) में शामिल नहीं किया जाएगा लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी देश उसे सुरक्षा की गारंटी देंगे. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को नाटो के आर्टिकल 5 जैसी सुरक्षा दी जाएगी यानी अगर उस पर हमला होता है तो अमेरिका और उसके साथी देश उसकी मदद करेंगे लेकिन नाटो के नियम औपचारिक रूप से लागू नहीं होंगे.
ट्रंप (Donald Trump) के इस बयान पर रूस (Russia) ने नाराजगी जताई है. रूस के सरकारी चैनल RT ने सवाल उठाया कि ट्रंप को यह कहने की क्या जरूरत थी कि अमेरिका यूक्रेन को सुरक्षा देता रहेगा. दरअसल, ट्रंप (Donald Trump) का यह बयान अलास्का में पुतिन से मुलाकात के तीन दिन बाद आया जहां उन्होंने यूक्रेन के लिए एक नई योजना की बात की थी.
बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा अमेरिका और यूरोपीय नेताओं पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि हम युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और अपने लोगों की वापसी चाहते हैं. जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अगर पुतिन आक्रामकता छोड़ते हैं तो शांति संभव है लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं है कि रूस ऐसा करेगा.
जेलेंस्की ने युद्धविराम की मांग करते हुए कहा कि पहले सीजफायर हो फिर बाकी मुद्दों पर बातचीत की जाए. उन्होंने यह भी साफ किया कि यूक्रेन किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेगा और नई सुरक्षा संरचना के लिए तैयार है.
इसे भी पढ़ें-Donald Trump की पहल पर पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात तय, दो हफ्तों में जंग पर फैसला संभव
इस बैठक को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो सकती है. क्या बैठक में युद्ध को खत्म करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जा सके.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…