देश

Mumbai: मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 13 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार को आग लगने से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. घटना मुंबई के कुर्ला इलाके की है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कोहिनूर सिटी के प्रीमियर कंपाउंड में स्थित इमारत में आग लग गई, जिसके बाद परिसर में धुआं भर जाने के कारण कुछ लोग विभिन्न मंजिलों पर फंस गए. सभी लोगों को इमारत की छत पर ले जाया गया और वहां से बचाया गया. उन्होंने बताया कि आग चौथी और 10वीं मंजिल के बीच लगी.

अस्पताल ने किया मृत घोषित

अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आने से शकुंतला रमानी नाम की महिला घायल हो गई. उन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया था.  राजावाड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि मुंबई पुलिस को इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों के साथ कई अन्य वाहन मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें: बिहार में हनुमान मंदिर के महाआरती के वक्त पुलिस ने भांजी लाठियां, 7 से अधिक लोग घायल

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. इमारत में आग सुबह करीब सात बजे लगी थी. आग की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें चार फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

4 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago