प्रियंका चोपड़ा की लव अगेन का ट्रेलर रिलीज (फोटो)
Love Again Movie Trailer: टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और एक्टर सैम ह्यूगन की नई फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म की कहानी काफी इमोशनल लग रही है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, जो अपने पहले प्यार को खो चुकी है, एक बार फिर प्यार को दूसरा मौका देती है. दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के पति व सिंगर-एक्टर निक जोनस का भी फिल्म में कैमियो है.
दरअसल इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस भी नजर आ सकते हैं. फिल्म का ट्रेलर देख कर यह समझा जा सकता है कि यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रियंका की जबरदस्त एक्टिंग आपका दिल जरूर जीत लेगी.
ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम मीरा है, जो अपने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद अपनी लाइफ के साथ आगे बढ़ने के लिए स्ट्रग्ल कर रही है. वह पुराने फोन नंबर पर मैसेज भेजती रहती है, जिसे अब सैम उर्फ रॉब बर्न्स इस्तेमाल कर रहे हैं. रोब एक जर्नलिस्ट है जो मीरा के ईमानदार और हार्टब्रोकन मैसेज से अट्रैक्ट हो जाता है और उसे मीरा से प्यार होने लगता है. रोब और मीरा एक ओपेरा नाइट में मिलते हैं लेकिन, रोब उससे अपने दिल की बातें कहने से डरता है.
जिम स्ट्रॉस द्वारा निर्देशित ‘लव अगेन’ 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कैरोलिन हर्फर्थ द्वारा 2016 की जर्मन फिल्म एसएमएस फर डिच पर आधारित इस फिल्म का शीर्षक पहले ‘टेक्स्ट फॉर यू’ था.
बता दें कि ट्रेलर पर एक्ट्रेस के कई फैन्स कमेंट कर रहे हैं और फैंस के रिएक्शन से यह पता चल रहा है कि लंबे समय तक इंतजार कर रहे लोग आखिरकार प्रियंका की फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा के करोड़ों फैंस हैं. देखना यह होगा कि यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती हैं.
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…
'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…
Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…