देश

मुंबई में शुरू हुआ तीन दिवसीय पिकलबॉल टूर्नामेंट, 700 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मुंबई में खेल प्रेमियों के लिए एक नई उमंग की शुरुआत हुई है. अमेरिका से निकला पिकलबॉल अब भारत में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसी कड़ी में मुंबई में पिकलबॉल का एक तीन दिवसीय टूर्नामेंट आयोजित किया गया है, जिसकी शुरुआत आज से हुई. यह टूर्नामेंट ‘पिकलपॉइंट’ की ओर से आयोजित किया गया है और इसमें 700 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है.

टूर्नामेंट में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है. आयोजकों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद से लोगों में पिकलबॉल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है और बीते दो वर्षों में इस खेल की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है.

क्या है पिकलबॉल?

पिकलबॉल एक पैडल बॉल गेम है जिसमें टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के तत्व शामिल होते हैं. यह आमतौर पर बैडमिंटन कोर्ट के आकार (44×20 वर्गफुट) में खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ी एक ठोस पैडल से प्लास्टिक की छिद्रदार गेंद को टेनिस नेट के ऊपर से मारते हैं. इसे सिंगल्स और डबल्स फॉर्मेट में खेला जाता है, और इसका मुकाबला आमने-सामने दो या चार खिलाड़ियों के बीच होता है.

पिकलपॉइंट के को-फाउंडर के अनुसार, यह खेल 10 वर्ष की उम्र से लेकर 60 वर्ष तक के लोग खेल सकते हैं और इसे सीखना आसान है, जिससे यह हर आयु वर्ग में लोकप्रिय हो रहा है.

मुंबई में फिलहाल पिकलबॉल के 200 कोर्ट बनाए जा चुके हैं, जहां खेलने के लिए खिलाड़ियों को पहले वेबसाइट के माध्यम से स्लॉट बुक करना होता है. यह खेल अब दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में भी अपनी पैठ बना चुका है. गौरतलब है कि पिकलबॉल अब तक दुनिया के 70 से अधिक देशों में खेला जा रहा है और भारत में भी इसके खिलाड़ियों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago