देश

जमीन विवाद या सोची-समझी साजिश? मुंगेर में दो भाइयों की हत्या के बाद परिवार फरार, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

रिपोर्ट- सुमित कुमार


मुंगेर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा दो सगे भाइयों के बीच काल बन गया. टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव (कुशवाहा टोला) में आज (मंगलवार) को मामूली विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि देखते ही देखते दो घर उजड़ गए और दो सगे भाइयों की मौत हो गई.

रास्ते के विवाद ने ली जान

पूरा मामला खपरा गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद सिंह के बेटों के बीच का है. राजेंद्र सिंह के चार बेटे हैं. अशोक, मदन मोहन, मुकेश और शैलेश. हालांकि भाइयों के बीच पहले ही बंटवारा हो चुका था, लेकिन घर के रास्ते को लेकर मुकेश और सबसे छोटे भाई शैलेश के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि यह झगड़ा मौत के तांडव में बदल जाएगा.

मंगलवार की सुबह भी इसी रास्ते को लेकर दोनों भाई आपस में भिड़ गए. बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने आपा खो दिया और एक-दूसरे पर चाकू और लोहे की खंती (जमीन खोदने वाला औजार) से हमला कर दिया. शैलेश पर इतने बेरहमी से वार किए गए कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल मुकेश को पुलिस अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना के बाद परिवार के बाकी सदस्य फरार

इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है. मृतक शैलेश की पत्नी सविता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. सविता ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी 9 साल की बेटी के साथ मायके गई थी. सुबह उसे पड़ोसियों से झगड़े की खबर मिली और जब वह घर पहुंची, तो पति की खून से लथपथ लाश आंगन में पड़ी थी.

सविता ने अपने दो अन्य जेठ (अशोक और मदन मोहन) पर गंभीर आरोप लगाया हैं. उसका कहना है कि जब दोनों छोटे भाई आपस में लड़ रहे थे, तब बड़े भाई वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की. आरोप है कि वे दोनों की संपत्ति हड़पना चाहते थे और अक्सर उनके बीच आग लगाने का काम करते थे. घटना के बाद से ही घर के बाकी सदस्य ताला लगाकर फरार हैं.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जमीन विवाद के चलते हुई इस हिंसक झड़प में दोनों भाइयों की जान गई है. खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है.

पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड के पीछे कोई गहरी साजिश थी या यह सिर्फ गुस्से में हुई वारदात है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: नवादा का लाल, दिल्ली में कमाल! नितिन नबीन के अध्यक्ष बनते ही पूरे बिहार में दिवाली जैसा जश्न, जश्न में डूबा अभावां गांव

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago