दुनिया

लंदन में तिलक लगाना बना अपराध! जानिए स्कूल छोड़ने के लिए क्यों मजबूर हुआ हिंदू बच्चा?

London school discrimination: लंदन के एक प्राइमरी स्कूल में धार्मिक भेदभाव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महज आठ साल का एक हिंदू बच्चा तिलक लगाने के कारण स्कूल छोड़ने को मजबूर हो गया. दरअसल बच्चे ने तिलक लगाकर स्कूल आने का साहस किया तो स्कूल स्टाफ ने उसे तिलक की वजह बताने का फरमान सुना दिया.

यह मामला इंग्लैंड जैसे यूरोपीय देशों की साफ पोल खोलता नजर आ रहा है जोकि अपने आप को काफी लिबरल घोषित करते फिरते हैं. वहीं भारत को हमेशा धार्मिक भेदभाव के नाम पर टारगेट करते हैं. हालांकि इंसाइट यूके नामक संगठन ने इस मामले पर आवाज उठाते हुए इसे धर्म के आधार पर स्पष्ट भेदभाव बताया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह मामला विकर ग्रीन प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है. इनसाइट यूके नामक एक ब्रिटिश हिंदू और भारतीय समुदाय के संगठन के मुताबिक, स्कूल स्टाफ ने बच्चे से तिलक लगाने को लेकर सवाल खड़े किए. स्कूल स्टाफ द्वारा आठ साल के बच्चे से तिलक लगाने का कारण समझाने के लिए बोला गया था. यही नहीं ब्रेक टाइम पर उसकी हेड टीचर ने भी पैनी नजर रखी, ऐसी हरकतों के चलते बेचारा बच्चा काफी डर गया.

स्कूल छोड़ने पर मजबूर हुआ बच्चा

स्कूल स्टाफ द्वारा किए गए इस भेदभाव के चलते बच्चा अब स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा. उसकी मानसिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है, क्योंकि उसे अपनी धार्मिक पहचान के कारण असुरक्षित महसूस कराया गया है. स्कूल ने उसके अधिकारों का उल्लंघन किया है, जो कि इक्वेलिटी एक्ट 2010 के तहत धार्मिक भेदभाव माना जाता है.

इंसाइट यूके नामक संगठन ने लिया संज्ञान

इंसाइट यूके संगठन ने मामले का संज्ञान लेती हुए बताया कि किसी बच्चे को उसकी आस्था के कारण निगरानी में रखना स्वीकार्य नहीं है. ऐसी घटनाएं बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक असर डालती हैं. संगठन ने स्कूल में सुरक्षा और सम्मान के मुद्दों को उठाया है और इस मामले की जल्द से जल्द जांच की मांग की है.

इससे पहले भी स्कूल छोड़ चुके हैं 4 बच्चे

इंसाइट यूके ने जानकारी दी कि विकर्स ग्रीन प्राइमरी स्कूल में धार्मिक भेदभाव के चलते कम से कम चार बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं. हिंदू समुदाय के कई परिवारों को स्कूल बदलने पर मजबूर होना पड़ा है. यह घटना ब्रिटेन में धार्मिक भेदभाव की गंभीर समस्या को उजागर करती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 minute ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

15 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

49 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago