देश

अमित शाह ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी को बताया प्रेरणास्रोत, पोस्ट किया भावुक संदेश

Amit Shah Wishes Murli Manohar Joshi: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. मुरली मनोहर जोशी सोमवार को अपना 92वां जन्मदिवस मना रहे हैं. वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और पूर्व में पार्टी अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा-

भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. डॉ. जोशी ने संगठन को विस्तार देने और युवाओं को भारतीय मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित करने में बड़ी भूमिका निभाई. केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने हर वर्ग तक मुफ्त शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रेरणादायी कार्य किए. ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.

अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

धर्मेंद्र प्रधान- हमारे मार्गदर्शक और वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. संगठन के प्रति आपकी आजीवन निष्ठा, अथक परिश्रम और त्याग ने भारतीय जनता पार्टी को वैचारिक मजबूती प्रदान की और उसे राष्ट्रसेवा के पथ पर सुदृढ़ किया. आपकी विद्वत्ता और स्पष्ट चिंतन ने राजनीतिक जीवन को समृद्ध कर राष्ट्रीय विमर्श को नई दिशा दी. कार्यकर्ताओं के प्रति आपका स्नेह और सिद्धांतों को लेकर अडिगता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”

अर्जुन राम मेघवाल- हमारे अभिभावक, मार्गदर्शक, भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन हमें प्रदान करते रहें.

जीतन राम मांझी- भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

गिरिराज सिंह- भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ, आरोग्यमय और यशस्वी जीवन प्रदान करें. आपका मार्गदर्शन हम सभी को राष्ट्रसेवा के कार्य में प्रेरित करता रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कुशल संगठनकर्ता, ‘पद्म विभूषण’ डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके राष्ट्रवादी विचार हम सभी के लिए अमूल्य हैं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है.

मनोज तिवारी- भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां भगवती से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं.

ये भी पढ़ें: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से किया इंकार, वेन्यू बदलने की मांग

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने क्या लिखा?

भाजपा के वरिष्ठ नेता, भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्तंभ डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्रवाद, विचारधारा और संगठन निर्माण के प्रति आपका समर्पण भाजपा की वैचारिक नींव का मजबूत आधार है. पार्टी को जन-जन से जोड़ने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की आपकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत मार्गदर्शन की कामना करता हूं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

29 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

50 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago