देश

अमित शाह ने ‘बाबूजी’ को किया याद, जयंती पर बोले- प्रतीक थे कल्याण सिंह

Amit Shah on Kalyan Singh Birth Anniversary: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर देश भर के प्रमुख भाजपा नेताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. कल्याण सिंह, जो राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख योद्धा और सुशासन के प्रतीक माने जाते हैं, की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान को स्मरण किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह को याद करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा-

‘प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त शासन के प्रतीक कल्याण सिंह ने देश की विरासत और सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और अपने वैचारिक मूल्यों पर अडिग रहते हुए सत्ता का त्याग कर दिया. लोककल्याण और जनसेवा के प्रति उनके कार्य आज भी स्मरणीय हैं.’

अन्य नेताओं ने क्या लिखा

धर्मेंद्र प्रधान- पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को निर्भीकता, सुशासन और नैतिक दृढ़ता की नई दिशा दी. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और भय-भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन की मिसाल कायम की. उनका व्यक्तित्व ऐसा था जिसने संगठन को वैचारिक मजबूती दी और भाजपा को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जोड़ने का कार्य किया. रामजन्मभूमि आंदोलन में उनका योगदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है. सिद्धांतों के प्रति अडिग, निर्णयों में स्पष्ट और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित ‘बाबूजी’ का जीवन करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है. ऐसे महान राष्ट्रसेवक को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन.

अर्जुन राम मेघवाल- लोकप्रिय जननेता, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं श्रीराम मंदिर आंदोलन में अतुलनीय योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्मविभूषण’ कल्याण सिंह की जयंती पर कोटिशः नमन. कल्याण सिंह को विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ निर्णयों तथा शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा.

पीयूष गोयल- अपने दृढ़ संकल्प, निष्ठा और त्याग की भावना से प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर निर्माण हेतु आजीवन समर्पित रहे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन. राष्ट्र, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- असंख्य रामभक्तों के हृदय में विश्वास का दीप प्रज्वलित करने वाले श्री राम मंदिर आंदोलन के अडिग सेनानी, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. निष्ठा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय ‘बाबूजी’ ने अपनी जन-कल्याणकारी नीतियों और दृढ़ प्रशासनिक संकल्प से उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति दी. उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है.

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी को बताया प्रेरणास्रोत, पोस्ट किया भावुक संदेश

पुष्कर सिंह धामी ने क्या लिखा?

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को निर्णायक दिशा देने वाले, राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति के प्रखर प्रहरी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. राष्ट्रहित के प्रति अडिग संकल्प, सिद्धांतनिष्ठ राजनीति और सनातन मूल्यों के उत्थान को समर्पित उनके ओजस्वी विचार सदैव समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘साहब! सड़क पर 8 फीट का मगरमच्छ घूम रहा है…’ सुपौल के गांव में मची ऐसी अफरा-तफरी, थम गई सांसें; देखें VIDEO

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के खोंटहा गांव में अचानक एक विशाल मगरमच्छ सड़क…

2 minutes ago

क्या बिखर जाएगा यूनाइटेड किंगडम? ट्रंप के बयान के बीच इन तीन राष्ट्रों के बड़े फैसले से डरी ब्रिटिश सरकार

स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के प्रथम मंत्रियों ने सोमवार को एक संयुक्त समझौता ज्ञापन…

7 minutes ago

क्या सच में बेजान मूर्ति से दूध पीने लगा मासूम बछड़ा? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बछड़ा भूख…

11 minutes ago

‘नीरज कुमार ने हमेशा मेरा विरोध किया…’; अनंत सिंह का बड़ा हमला, निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर बढ़ाई जेडीयू की मुश्किलें

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव में…

18 minutes ago

Bhramari Pranayama Benefits: दिमाग शांत करेगा 2 मिनट का भ्रामरी प्राणायाम, जानें सही विधि और सावधानियां

Bhramari Pranayama Benefits and Steps: भागदौड़ भरी जिंदगी में भ्रामरी प्राणायाम तनाव, गुस्सा और अनिद्रा…

20 minutes ago

चंडीगढ़ में प्राइवेट कैब सर्विसेज पर पाबंदियों से ड्राइवरों की रोजी-रोटी ठप, यात्रियों के पास बचा एक ऑप्शन; सड़कों पर प्रदर्शन

CHANDIGARH CAB RESTRICTIONS: चंडीगढ़ में निजी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू प्रशासनिक पाबंदियों के कारण हजारों…

21 minutes ago