देश

‘मुसलमान चुनाव में पीएम मोदी का विरोध न करें…’ जानें मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने ऐसा क्यों कहा?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. तो दूसरी ओर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का भी ताजा बयान सामने आ रहा है, जिसमें वह मुसलमानों से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने की अपील मुसलमानों से की है.

इसी के साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, “2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मैं भारत के मुसलमानों से छत्तीसगढ़ की सर जमीन से अपील कर रहा हूं, कि मुसलमान चुनाव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और मुख़ालफ़त न करें, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.”

कई जगहों पर की ऐसी अपील

बता दें कि मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने ये बातें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित इस्लाहे मुआशरा कान्फ्रेंस में कही. मालूम हो कि उन्होंने कई जगहों पर धार्मिक कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इसी तरह की अपील की है. साथ ही मुसलमानों को समझाने की कोशिश की है. तो दूसरी ओर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा है कि, देश के सियासी हालात बहुत तेजी के साथ बदले हैं. कुछ दिनों में और ज्यादा बदलाव की उम्मीद की जा सकती है. इसलिए सियासी पहलू को देखते हुए मुसलमान अपने भविष्य के बारे में सोचें.

ये भी पढ़ें-पहले पिता से बगावत…अब ससुराल की खिलाफत, भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी फिर चर्चा में, जानें क्या है मामला

मुसलमानों का चुनाव में राजनीतिक दल करते हैं इस्तेमाल

इसी के साथ ही मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि, कुछ वर्षों से देखा ये जा रहा है कि हर राजनीतिक पार्टी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को चुनाव में इस्तेमाल करती है. इसके आगे वह बोले कि, मुसलमान बगैर सोचे समझे धर्मनिरपेक्षता का झंडा और बैनर उठाकर प्रधानमंत्री मोदी की मुख़ालफ़त करने लगता है.

मुसलमान अनजाने तौर पर राजनीतिक दलों का मोहरा बन जाता है, फिर ऐसा लगने लगता है कि सिर्फ मुसलमान ही मोदी के खिलाफ हैं और बाकी सब मोदी के समर्थन में हैं. इसी के साथ ही आगे उन्होंने मुस्लिम समाज को समझाते हुए कहा है कि, इस मुख़ालफ़त से मुसलमानों को न कोई फायदा हासिल हुआ न भविष्य में किसी फायदे की उम्मीद है.

बन गई है हिंदू-मुसलमानों के बीच टकराव की स्थिति

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आगे कहा कि, इससे हिन्दू और मुसलमानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है, इससे भारतीय समाज का बहुत नुकसान हो रहा है. वह आगे बोले कि इन हालात से बहुत चिंतित हूं और मुसलमानों को मशवरा दे रहा हूं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध न करें. बता दें कि इससे पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा को खरी-खोटी सुना चुके हैं.

अखिलेश पर जमकर बरसे

बता दें कि हाल ही में मौलाना ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि, उन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए. वह आगे बोले किस ”2022 के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को जमकर वोट दिया, जितने भी एमएलए सपा से जीतकर आए हैं, चाहे वह मुस्लिम हो या गैर मुस्लिम, ये सभी मुसलमानों के वोट से जीतकर आए हैं. ऐसे में राज्यसभा की तीन सीटों पर मुस्लिमों का हक बनता है, इन सीटों पर मुसलमानों को कैंडिडेट बनाया जाना चाहिए था

लेकिन, अखिलेश यादव ने किसी भी मुस्लिम को प्रत्याशी न बनाकर गैर मुस्लिम को कैंडिडेट बनाया.” इसी के साथ ही मौलाना ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि, इसका सीधा मतलब है कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए. वह सिर्फ कुर्सी के लालच में मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें बेवकूफ समझते हैं.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

34 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

42 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago