मनोरंजन

रकुल और जैकी को मिला अयोध्या से राम मंदिर का प्रसाद, एक्ट्रेस ने जाहिर की अपनी खुशी

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani: बॉलीवुड की न्यूली मैरिड जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को आशीर्वाद के तौर पर अयोध्या से ‘प्रसादम’ भेजा गया है. जी हां हाल ही में इस कपल को भगवन श्रीराम का आशीर्वाद मिला है. बता दें बीते संडे 25 फरवरी को रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या राम मंदिर से मिले प्रसाद के लिए थैंक्यू कहा. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारी शादी के बाद अयोध्या से प्रसाद पाकर बहुत ज्यादा धन्य हूं! वास्तव में एक साथ हमारे सफर की दिव्य शुरुआत.’ उन्होंने प्रसाद के तौर पर मिले बॉक्स की तस्वीर भी पोस्ट की है.

गोवा में हुई शादी (Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की 21 फरवरी को गोवा में शादी हुई, जिसके बाद दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों की ये रॉयल वेडिंग चर्चा में बनी हुई

रकुल और जैकी ने की दो बार शादी (Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani)

रकुल और जैकी ने दो बार शादी की. उनकी शादी की रस्में आनंद कारज और सिंधी तरीके से हुईं. शादी गोवा में सुबह और शाम को हुई. दोनों ने तरुण तहिलयानी का वेडिंग आउटफिट पहना. इस वेडिंग फंक्शन में शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे.

यह भी पढ़ें : ‘आर्टिकल 370’ ने सिर्फ 3 दिन में की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रैक’ की हालत हुई पतली, जानें कितना रहा कलेक्शन

2021 में कबूल किया था रिलेशनशिप (Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani)

रकुल और जैकी ने पहले विदेश में शादी की प्लानिंग की थी लेकिन उन्होंने वेन्यू चेंज किया और गोवा में सबकुछ हुआ. 2021 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने पहली बार रिलेशनशिप को पब्लिक किया.

Uma Sharma

Recent Posts

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

30 seconds ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

6 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

13 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

14 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

14 minutes ago