देश

Muzaffarnagar: बाला जी मंदिर में स्कर्ट-टॉप, जींस और कटे-फटे कपड़े पहनकर आने पर लगा बैन, नियम न मानने वाले श्रद्धालुओं पर ठोका जाएगा जुर्माना

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में स्थित बालाजी मंदिर ( Balaji Mandir) से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर मंदिर प्रबंध कमेटी ने महिलाओ, युवतियों और पुरुषों के लिए अनोखा फरमान जारी करते हुए जींस, स्कर्ट -टाप और कटे-फटे कपड़े पहन कर आने पर रोक लगा दी है. अगर इस तरह के कपड़े पहन कर मंदिर में कोई भी प्रवेश करेगी तो उस पर जुर्माना ठोका जाएगा. इसको लेकर कमेटी में मंदिर परिसल में नोटिस भी चस्पा कर दी है. इसके बाद ये सूचना चर्चा का विषय बनी हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह से मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर परिसर में लगी एक नोटिस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस नोटिस में साफ लिखा हुआ है कि मंदिर में परिसर में जींस, स्कर्ट टॉप और कटे-फटे कपड़े पहन कर आने पर बैन लगा दिया गया है. इस पर लिखा है कि फैशनेबल कपड़े पहन कर मंदिर में न आएं. अगर ऐसा करते हैं तो जुर्माना लगाया जाएगा.

वहीं, मंदिर के पुजारी पंडित आलोक शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में महिलाएं और लड़कियां साड़ी या सूट सलवार पहन कर ही आएं. साथ ही जब महिलाएं और लड़कियां मंदिर में आएं तो चेहरे पर पल्लू पर्दा लगाकर मर्यादित रूप से मंदिर में आएं. अगर कोई महिला या लड़की नियमों का उल्लंघन करती है तो उसे पहले समझाया जाएगा. यदि उसके बाद भी अगर कोई मंदिर के नियमों का पालन नहीं करता है और मंदिर के नियमों को तोड़ता है तो उस पर बालाजी मंदिर कमेटी जुर्माना भी लगा सकती है.

ये भी पढ़ें- “मेरी प्यारी डीएम बिटिया को बहुत बहुत प्यार…” 70 साल की बुजुर्ग महिला का भावुक पत्र पढ़कर DM ने लगाया गले, वीडियो वायरल

इसलिए बनाया गया है नियम

आलोक शर्मा ने आगे बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि बालाजी मंदिर की अपनी एक मर्यादा है. इसमें किसी को भी बुरा मानने की जरुरत नहीं है. किसी भी मंदिर या गुरुद्वारे में भी जाते हैं तो सिर पर कपड़ा रखकर जाया जाता है. इसी तरह इस मंदिर में भी प्रवेश करने वालों को सिर पर कपड़ा रखना होगा. इसी के साथ महिलाओं को मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आने के लिए कहा गया है ताकि मंदिर की मर्यादा बनी रहे. यहां पर महिलाओं के साथ ही पुरुष और बच्चे भी दर्शन करने को आते हैं. इस नियम को लेकर महिला श्रद्धालुओं ने कहा, कि मंदिर में पूजा पाठ के लिए जो भी महिला या लड़की आए वह मर्यादित कपड़े पहन कर ही मंदिर परिसर में आए, ये नियम सही है. यह मंदिर है कोई फैशन दिखाने की जगह नहीं. इसलिए यहां मर्यादित कपड़े ही पहनकर प्रवेश करें.

भटक जाता है श्रद्धालुओं का ध्यान

बालाजी मंदिर कमेटी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने मीडिया को बताया कि अक्सर देखा जाता है कि, युवतियां शार्ट कपड़े में मंदिर परिसर में आ जाती हैं, जिससे वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं का ध्यान भटक जाता है. इसी को देखते हुए मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

25 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

31 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

44 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

47 minutes ago