देश

मुजफ्फरपुर के हॉस्पिटल में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत और कई घायल

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई. इस हादसे में तीन मरीजों की मौत हो गई है.

अफरा-तफरी का माहौल

जैसे ही आग की खबर फैली, अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन घबराकर बाहर निकलने लगे. आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए यह हादसा बेहद भयावह साबित हुआ. बाहर खड़े परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे शहर में इस घटना से हड़कंप मच गया.

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां लगाई गईं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फंसे हुए मरीजों को बाहर निकालकर पास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया.

परिजनों का आरोप

मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में फायर कंट्रोल सिस्टम काम नहीं कर रहा था. यही वजह रही कि आग लगते ही स्थिति बिगड़ गई और धुआं पूरे आईसीयू में फैल गया. कई मरीज दम घुटने से प्रभावित हुए.

अधिकारियों का बयान

अग्निशमन विभाग के अधिकारी राम निवास पांडेय ने बताया कि अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि सही आंकड़ा बताना अभी मुश्किल है क्योंकि कई मरीजों की हालत गंभीर है. जांच जारी है और सभी विवरण जल्द सामने आएंगे.

अस्पताल प्रशासन का पक्ष

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वे प्रशासन के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और घटना की जांच कराई जा रही है. इस हादसे ने निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-टीएमसी में मचे घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन, डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी फिर रडार पर, 15 जून को होगी पूछताछ

यह घटना न केवल शहर को झकझोर गई है बल्कि लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि अस्पताल सुरक्षा मानक कितने जरूरी हैं और क्यों इनका पालन करना अनिवार्य होना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago