देश

‘मैं तो झाड़ू-पोछा करने आई थी…’, मुजफ्फरपुर में रंगे हाथों पकड़ी गई प्रेमिका का नाटक, पर इस एक सामान ने उतार दिया सारा नकाब

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. किराए के मकान में पति के साथ पकड़ी गई प्रेमिका ने बचने के लिए खुद को ‘कामवाली’ बता दिया, लेकिन एक पर्स ने उसकी सारी चालाकी उजागर कर दी.

मुजफ्फरपुर के कन्हौली रोड पर शिक्षिका पत्नी ने अपने पति को किराए के मकान में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा. महिला ने खुद को कामवाली बताया, लेकिन कमरे में रखे लेडीज पर्स ने उसकी पोल खोल दी. विवाद के बाद पत्नी सड़क पर बैठकर रोने लगी और प्रेमिका भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकली.

पटना से मुजफ्फरपुर अचानक पहुंची शिक्षिका पत्नी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र (कन्हौली रोड) में एक फिल्मी अंदाज का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पटना की एक नामी मार्केटिंग कंपनी में सेल्स हेड के पद पर तैनात पति ने मुजफ्फरपुर में किराए का कमरा ले रखा था. वह अक्सर अपनी प्रेमिका को वहां लाया करता था. पति की इन संदिग्ध गतिविधियों पर उसकी शिक्षिका पत्नी को शक हो गया. बुधवार सुबह पत्नी बिना बताए अचानक पटना से मुजफ्फरपुर वाले फ्लैट पर पहुंच गई.

कामवाली बनने का नाटक और पर्स से खुला राज

पत्नी को देखते ही कमरे में मौजूद प्रेमिका घबरा गई और उसने खुद को बचाने के लिए तुरंत नाटक रचा. उसने दावा किया कि वह घर की कामवाली (बाई) है. हालांकि, कमरे में रखे एक महंगे लेडीज पर्स पर पत्नी की नजर पड़ गई. जब पत्नी ने पर्स के बारे में पूछताछ शुरू की, तो प्रेमिका की बोलती बंद हो गई. थोड़ी ही देर में साफ हो गया कि वह कोई कामवाली नहीं, बल्कि पति की सहकर्मी और प्रेमिका है.

सड़क पर बैठकर रोई पत्नी, भीड़ देखकर भागी प्रेमिका

सच्चाई सामने आते ही पति और पत्नी में तीखी बहस छिड़ गई. धोखाधड़ी से दुखी शिक्षिका पत्नी रोते हुए सड़क पर बैठ गई. उसने अपने मायके (बोचहां) और ससुराल (पियर) के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी. सड़क पर भीड़ जुटती देख प्रेमिका मौका पाकर चुपके से फरार हो गई. बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और रोती हुई महिला को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए.

साहेबगंज से जदयू नेता के बेटे पर अपहरण का केस

इसी जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र से एक अन्य घटना में शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर स्थानीय जदयू नेता के बेटे आदित्य कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें-मेट्रो स्टेशन बना अखाड़ा: RPF कर्मियों से भिड़ीं 2 शराबी महिलाएं, जमकर चले लात-घूंसे; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

20 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

30 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

31 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

51 minutes ago