लीगल

अभिभावकों की सहमति के बिना बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित देश के सभी राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने यह नोटिस जारी किया है. कोर्ट 24 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा.

यह याचिका जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन्स अलायंस की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की गई है. जिसमें माता-पिता या लीगल गार्जियन की सहमति जरूरी होनी चाहिए. दायर याचिका में कहा गया है कि मेटा और दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों ने बच्चों के अकाउंट बनाने की आयुसीमा 13 साल तय की है, जो अमेरिकी कानून के मुताबिक है.

बाल यौन शोषण सामग्री की रिपोर्टिंग को लेकर प्लेटफॉर्म्स पर सवाल

जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और नाबालिग के बीच कोई समझौता या अनुबंध माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति के बिना न हो. इसके लिए अभिभावक की पहचान की पुष्टि और इलेक्ट्रॉनिक पहचान सत्यापन जैसे व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता का यह भी आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री की रिपोर्टिंग को लेकर अपने कानूनी दायित्वों का पूरी तरह से पालन नही किया जा रहा है.

दायर याचिका में इसको लेकर हवाला दिया गया है कि जिनमें कथित तौर पर सोशल मीडिया पर CSEAM को बढ़ावा देने वाले पेड विज्ञापन भी देखने को मिल रहा है. दायर याचिका में इसको लेकर एसओपी बनाने की मांग की गई है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितंबर 2024 के अपने फैसले में पहले ही सोशल मीडिया इंटेरमेडियरी की जवाबदेही को तय किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि पॉक्सो एक्ट की धारा 19 और धारा 20 तथा पॉक्सो अधिनियम 2020 के तहत ऐसे मामलों की रिपोर्ट संबंधित भारतीय पुलिस ऑथोरिटी को करना जरूरी है.केवल नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (NCMEC) की रिपोर्ट करना पर्याप्त नहीं है.

यह भी पढ़ें:‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर कानूनी शिकंजा, जानिए किस बात पर अटकी फिल्म की रिलीज

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

16 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago