Muzaffarpur Police Brutality Viral: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में अपने हक और न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची एक बेबस महिला के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बरता, मारपीट और बाल पकड़कर घसीटने का मामला सामने आया है.
इस अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
पीड़िता के मुताबिक, उसने चंदन नाम के युवक से मंदिर में प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ समय बाद उसे मायके छोड़ दिया गया और अब पिछले कुछ महीनों से उसका पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. जब पीड़िता अपने अधिकार के लिए वापस ससुराल पहुंची, तो सास और ननद ने उसे घर के अंदर घुसने नहीं दिया. लाचार होकर महिला घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई.
पीड़िता का आरोप है कि महादलित समुदाय से होने के कारण अंतरजातीय विवाह के बाद ससुराल वाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उसके साथ जातीय भेदभाव किया जा रहा है.
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 और कांटी थाने की पुलिस ने पीड़िता की फरियाद सुनने के बजाय उसे जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो एक महिला पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया.
इस पूरी घटना को किसी स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है.
पुलिस की इस शर्मनाक हरकत पर हंगामा मचने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. इस पूरे मामले पर मुजफ्फरपुर की डीएसपी (पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के डायल-112 पुलिस टीम से जुड़ा एक वीडियो संज्ञान में आया है.
डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल
-भारत एक्सप्रेस
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…
Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध…