Bharat Express DD Free Dish

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने विरोध किया. आरोप है कि पति ने पत्नी को कार के बोनट पर लिटाकर करीब 100 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी.

Viral video of a husband-wife dispute in Meerut

मेरठ पति पत्नी विवाद वायरल

UP News: मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख लिया. इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को कार के बोनट पर डालकर करीब 100 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. वीडियो में महिला मदद के लिए चीख रही है. घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी.

पति ने कार दौड़ाई तो बोनट पर लेटी पत्नी

शनिवार शाम मयंक अपनी दोस्त माही के साथ शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी के पास मोमोज खा रहा था. तभी सुनीता वहां पहुंची और दोनों को साथ देखकर नाराज हो गई. उसने कार के शीशे पीटने शुरू किए. मयंक ने गाड़ी लॉक की और निकलने की कोशिश की. सुनीता कार के सामने आ गई और बोनट पर लेट गई, लेकिन आरोप है कि मयंक ने वाहन रोकने के बजाय करीब 100 मीटर तक दौड़ाया.

लोगों को जमा होता देख रुकी कार

सुनीता ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाती रही, लेकिन कार नहीं रुकी. आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. लोगों की भीड़ बढ़ी तो मयंक ने कार रोक दी. इसके बाद सुनीता ने मयंक और माही से मारपीट की कोशिश की. मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद सुनीता ने पति के खिलाफ शिकायत दी. उसने मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अन्य महिलाओं से संबंध रखने समेत कई आरोप लगाए. एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि तहरीर और वीडियो पुलिस के संज्ञान में हैं. उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी. पुलिस पूरे मामले के तथ्यों को भी खंगाल रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read