देश

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

Muzaffarpur Woman Beaten To Death: 21वीं सदी के इस दौर में भी अंधविश्वास किस हद तक समाज को खोखला कर रहा है, इसकी एक बानोगी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है. जिले के कच्छी पक्की पुलिस चौकी क्षेत्र में जादू-टोने के शक में एक 52 साल की महिला को मौत के घाट उतार दिया गया. आरोप है कि मामूली शक के आधार पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर महिला की जान ले ली. इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है.

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात रविवार की है. पड़ोसियों को संदेह था कि महिला जादू-टोना करती है, इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ. देखते ही देखते पड़ोसी उग्र हो गए और उन्होंने महिला पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

परिजनों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए SKMCH रेफर कर दिया. हालांकि, परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

शव रखकर किया प्रदर्शन, FSL टीम ने की जांच

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मृतका का शव मुख्य आरोपी के घर के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला.

डीएसपी और टाउन-2 के प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने मृतका के बेटे का बयान लेने की कोशिश की, लेकिन उसने लिखित शिकायत देने की बात कही है. शिकायत मिलते ही नामजद एफआईआर दर्ज की जाएगी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

2 hours ago